Nationalist Bharat
राजनीति

Maharashtra Assembly Election Results 2024:क्या शिंदे चलेंगे ‘नीतीश-नीति’ वाला दांव!

क्या शिंदे चलेंगे 'नीतीश-नीति' वाला दांव!

Maharashtra Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र में अब तक के रुझानों के अनुसार, NDA को प्रचंड बहुमत मिलते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और समर्थक मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, वहीं बीजेपी के नेता और समर्थक इस जीत का श्रेय देवेंद्र फडणवीस को देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बात कह रहे हैं।

बीजेपी महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, और अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो बीजेपी राज्य में अपना उच्चतम रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बीजेपी ने 2014 में 122 सीटों पर जीत हासिल की थी, और इस बार भी मुख्यमंत्री पद पर बीजेपी का दावा मजबूत हो गया है। हालांकि, देवेंद्र फडणवीस ने यह कहा कि तीनों पार्टियों के नेता मिलकर अगले मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे।

वहीं, एकनाथ शिंदे ने एक बयान दिया है जो बीजेपी के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। शिंदे ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि जिस पार्टी की सबसे ज्यादा सीटें हों, उसी पार्टी का मुख्यमंत्री बने। हालांकि, शिंदे ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा स्पष्ट रूप से बीजेपी की ओर था। इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं होंगे या फिर वे बिहार की तरह अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए “नीतीश-नीति” अपनाएंगे।

बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में, जहां आरजेडी ने 75 सीटों पर जीत हासिल की थी, बीजेपी 74 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर थी, और जदयू तीसरे स्थान पर थी। इसके बावजूद, बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति दी थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या बीजेपी महाराष्ट्र में भी एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाएगी, जैसा कि पहले शिंदे ने शिवसेना से बगावत करने के बाद बीजेपी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पद संभाला था।

नीतीश कुमार अपनी पारी खेल चुके

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार किसी भी दिन ऐसा धमाका कर सकते हैं कि बीजेपी के पाँव के नीचे से जमीन निकल जाए

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

क्या राहुल गांधी को यूके ट्रिप के लिए “मंजूरी” की जरूरत थी? -सरकार VS कांग्रेस

मनोज़ लाल दास मनु जदयू के प्रदेश सचिव मनोनीत

Nationalist Bharat Bureau

एनएसयूआई ने पकौड़े तल कर मनाया बेरोज़गारी दिवस

Nationalist Bharat Bureau

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी अध्यक्ष, मिथिलांचल के कद्दावर नेता को बड़ी जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

सहारा इंडिया में जमा पैसों के भुगतान के लिए हजारों जमाकर्ताओं का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

तीन लोकसभा और 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव: राहुल के वायनाड से अखिलेश के करहल तक, कहां-क्यों हो रहे हैं ये उपचुनाव?

क्या नीतीश जी को यह आभास हो गया है कि एक मुख्यमंत्री के रूप में उनका यह आखिरी सत्र है ?

Leave a Comment