Nationalist Bharat
राजनीति

लालू यादव पर विजय सिन्हा का तीखा हमला, कहा- ‘सबसे भ्रष्ट नेता

Patna: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जोरदार हमला करते हुए उन्हें राजनीति के सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक बताया। दरअसल, लालू यादव ने रविवार को रेलवे से संबंधित एक ट्वीट किया, जिसके जवाब में विजय सिन्हा ने ये टिप्पणी की।सिन्हा ने कहा कि लालू यादव की वजह से उनका पूरा परिवार रेलवे भर्ती घोटाले के कारण बेल पर है। उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए देश भर में रेल दुर्घटनाएं होती थीं, जिससे लाखों लोगों की जिंदगी दांव पर लग जाती थी। आज जेल में रहकर यात्रा करना सुरक्षित हो गया है, लेकिन कुछ आताताई और आतंकवादी मानसिकता वाले लोग फिर से अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

उन्होंने आगे कहा, “एक सजायाफ्ता भ्रष्टाचारी अगर उपदेश दे रहा है, तो यह उसकी मानसिकता का संकेत है कि उसे भय है।” एग्जिट पोल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और वह हर जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने ईवीएम पर उठे सवालों का भी जिक्र करते हुए कहा कि अब इस मुद्दे पर कोई संदेह नहीं है।विजय सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह पूरी तरह से विफल हो चुकी है और अराजकता का शिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार भारत के संविधान के खिलाफ काम कर रही है और जनता के विश्वास पर खरा उतरने में असफल है, जिससे बंगाल की राजनीति को नुकसान हो रहा है।

ये NDA की आखिरी जीत, तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

अब चुनाव आयोग के लिये बल्लेबाज़ी करेंगे सचिन

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा, बिहार में सियासी हलचल तेज़

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा के धार्मिक ध्रुवीकरण के काट की जरूरत

चुनाव में कांग्रेस सरकार को जिताएं, मांगे गये सभी काम होंगे: गहलोत

Nationalist Bharat Bureau

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आदेश तत्काल लागू

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

नीतीश कुमार से मिलीं नीलम देवी और बेटे, सियासी एंट्री के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment