Nationalist Bharat
राजनीति

आम आदमी पार्टी 26 नवंबर को स्थापना दिवस पर निकालेगी तिरंगा यात्रा

पटना:आम आदमी पार्टी (आप) आगामी 26 नवंबर को अपनी पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी पटना की सड़कों पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसी संदर्भ में आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक तैयारी बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में बिहार के सभी जिलों के पर्वेक्षक तथा प्रदेश में अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के केंद्रीय टीम की ओर से बिहार प्रभारी सह विधायक संजीव झा के प्रतिनिधि विपिन राय ने किया। बैठक में उपस्थित सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने 26 नवंबर के प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प लिया।बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिय प्रत्येक जिलों में भी एक एक बैठक आयोजित की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी जिलों ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता 26 नवंबर के प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में शामिल हों।बैठक को संबोधित करते हुए, दिल्ली से केंद्रीय टीम की ओर से आए प्रतिनिधि विपिन राय ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार पिछले 16 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज है लेकिन बिहार हर क्षेत्र में पीछे छूटता जा रहा है फिर भी बिहार के लोग विकल्पहीनता के कारण बार बार एनडीए को सत्ता में लाने के लिए मजबूर थे। अब आम आदमी पार्टी पूरे देश में एक मजबूत एवं स्वच्छ विकल्प के रूप में अपनी पहचान बना चूकी है। बिहार में भी लोग अब बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी से स्वेक्षापूर्वक जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब होगी। उन्होंने दावा किया कि 26 नवंबर की तिरंगा यात्रा अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगी तथा इसमें हजारों की संख्या में लोग पटना की सड़कों पर तिरंगा झंडा लेकर निकलेगें।बैठक में पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डा. शशिकांत, प्रदेश प्रवक्ता बब्लू प्रकाश, गुलफिशा यूसुफ, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार, नवनित झा, पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा दफ्तुआर, अमित सिंह, ई. उमाशंकर, सरदार महेन्द्रपाल सिंह, बेगुसराय से शिवदयाल सिंह एवं अभिषेक जायशवाल, वैशाली से मनोज शाह, जहानाबाद से बालेश्वर यादव, सारण से मुनि जी, गया से अशोक कुमार सिंह, रोहताश से गुलाम कुंदनम, कैमूर से सुल्तान असरफ, अरविंद कुमार पंकज, सुयोश ज्योति, प्रेम प्रकाश, प्रियरंजन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

AIMIM का ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस’: बिहार की सियासत में नया मोर्चा, अल्पसंख्यक और दलित वोट बैंक पर बड़ी रणनीति

मांझी -चिराग की भिड़ंत से एनडीए को भारी नुकसान की संभावना

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला सशक्त बिहार एवं विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार कर रहा है

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में राजनीतिक विवाद: राजद नेत्री सारिका पासवान पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बवाल

Nationalist Bharat Bureau

सी एम धामी सहित दस नेता आज लेंगे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा

cradmin

लगातार परीक्षा लीक होने के कारण अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय:एजाज अहमद

सत्ताधारी विधायकों द्वारा अफसरों के तबादले के लिए भेंट चढ़ाने का आरोप: तेजस्वी यादव

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

हवाई यात्रा का रिकार्ड बनाने वाले पीएम से भी एक बार पूछ लें मोदी: ललन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment