Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई_सम्राट चौधरी

दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए राजनीतिक माहौल गरमा दिया। मुंगेर परिसदन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया और कहा कि उसके कुछ नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने बिहार में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर व प्रतिबद्ध है।

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस को ‘राष्ट्रविरोधी’ करार देते हुए उस पर लोकतंत्र के नाम पर ‘राजतंत्र’ चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की बात जरूर करती है, लेकिन उसकी राजनीति एक ही परिवार के इर्द-गिर्द केंद्रित रहती है। इसके विपरीत, भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की परंपरा है, जहां नेतृत्व योग्यता और संगठनात्मक क्षमता के आधार पर उभरता है। उन्होंने कांग्रेस को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक फैसले पारदर्शी प्रक्रिया से होते हैं और पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इसकी पूर्व सूचना किसी को नहीं होती। उन्होंने उदाहरण देते हुए नितिन नवीन का उल्लेख किया कि वे बिहार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल लेते हैं और इसकी भनक तक नहीं लगती। एआई समिट का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जब भारत वैश्विक मंच पर अपनी तकनीकी क्षमता दिखा रहा था, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों में शामिल लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

 

RJD नेता अनीसुर रहमान ने दिया इस्तीफा, AIMIM में शामिल होने की अटकलें

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

दिल्ली के प्रतिष्ठित द अशोक होटल को बेचने की तैयारी,सांकेतिक मूल्य 7,409 करोड़ रुपये तय

Nationalist Bharat Bureau

1 जनवरी से लागू होगी बिहार में ट्रेनों की टाइमिंग

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

Nationalist Bharat Bureau

JDU साध रही समता पार्टी के नेताओं से संपर्क,मनीष वर्मा को मिली ज़िम्मेदारी

SSC MTS Exam:नीट की तर्ज पर एसएससी की परीक्षा में खेला गया फर्जीवाड़े का खेल

Nationalist Bharat Bureau

करूर भगदड़: तमिलनाडु सरकार ने CBI जांच वापस लेने की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

CM रेवंत रेड्डी पर पोस्टर लगाने को लेकर BJP नेता पर केस

Nationalist Bharat Bureau

बिजली पहुँचाने के बहाने राजद का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला,लोगों ने जमकर लिए मज़े

Leave a Comment