Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डकैती की साजिश नाकाम

Patna police arrests four criminals, foils major dacoity plan linked to Beur jail gang.

राजधानी पटना में होने वाली एक बड़ी वारदात को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। कंकड़बाग और राजीव नगर में की गई संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ, एसआईयू और पटना पुलिस की टीम ने कुख्यात अपराधी राहुल सिन्हा समेत चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ईस्ट इंदिरा नगर में कुछ अपराधी मिलकर डकैती की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद तुरंत घेराबंदी की गई और पूरी साजिश का भंडाफोड़ हुआ।

जांच में सामने आया कि इस गैंग की डोरें सीधे बेऊर जेल से जुड़ी थीं। नवादा का रहने वाला आरोपी राहुल सिन्हा, जेल में बंद कुख्यात ऋषि सरदार गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। वह बाहर बैठकर अपने सरगना के इशारे पर वारदातों को अंजाम दे रहा था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता माना है।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गैंग रामकृष्ण नगर के जगनपुरा स्थित आरती देवी के घर में भीषण डकैती करने वाला था। छह अपराधियों का पूरा समूह पहले से योजना बनाकर मौके की तलाश कर रहा था। पुलिस की कार्रवाई में दो अपराधी मौके पर दबोचे गए, जबकि बाकी फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन घेरेबंदी के बाद चार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों और जेल से चल रहे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

दिल्ली दरबार में बिहार कांग्रेस का मंथन, प्रदेश नेतृत्व पर गहराया संकट

हाजीपुर में औद्योगिक इकाइयों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की तेज तर्रार आईपीएस और दरभंगा की ग्रामीण SP काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा

विजय सिन्हा का कड़ा अल्टीमेटम, अधिकारियों में हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार मंत्रिपरिषद् की बैठक 3 अक्टूबर को

Nationalist Bharat Bureau

Haryana New Government: नायब सैनी के हाथों में ही रहेगी प्रदेश की कमान, सरकार बनाने का दावा पेश

सीतारमण ने GIFT सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली शुरू की, रियल टाइम लेनदेन होंगे आसान

बीजेपी के राहुल नार्वेकर होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष, शिंदे का फ्लोर टेस्ट कल

आंध्र प्रदेश के CM पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू

Bihar News : 62 साल के पूर्व विधायक ने 25 साल की युवती से रचाई दूसरी शादी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment