Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

यूपी में कैबिनेट विस्तार की आहट, तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज

Speculation over UP cabinet expansion and third deputy CM in Yogi government

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल में जल्द ही छह नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। फिलहाल सरकार में 54 मंत्री हैं, जबकि मंत्रिमंडल की स्वीकृत संख्या 60 है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस विस्तार के दौरान कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।

सबसे ज्यादा चर्चा तीसरे उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस पद के लिए पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति का नाम सबसे आगे चल रहा है। यदि यह नियुक्ति होती है, तो यह योगी सरकार के सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से अहम कदम माना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा नेतृत्व पश्चिमी यूपी और महिला मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला ले सकता है।

कैबिनेट विस्तार में कुछ नए और पुराने चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं में पूजा पाल, मनोज पांडेय और महेंद्र सिंह के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और नोएडा से विधायक पंकज सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं। वहीं, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की कैबिनेट में वापसी भी संभव मानी जा रही है। पश्चिमी यूपी में जाट समुदाय पर मजबूत पकड़ रखने वाले भूपेंद्र चौधरी को शामिल करना भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से फायदेमंद हो सकता है।

चारा घोटाला:एक और केस में लालू यादव दोषी क़रार,21 को होगा सज़ा का एलान

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक पटना के आश्रम में सम्पन्न, आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

27 सितंबर के भारत बंद को आम आदमी पार्टी का समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

दिवगंत पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री ने जदयू का थामा दामन

Nationalist Bharat Bureau

विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश, मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा

Nationalist Bharat Bureau

MAHARASHTRA:एकनाथ शिंदे ने घुटने टेके,PM पर छोड़ा CM फैसला

Nationalist Bharat Bureau

आधुनिक भारत के रचयिता राजीव गांधी थे: ज्ञान रंजन

Nationalist Bharat Bureau

3 जनवरी: भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन

Nationalist Bharat Bureau

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत, ED चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान से इनकार

Nationalist Bharat Bureau

जिनके राज में दंगे और नरसंहार हुए , वे दंगों पर मुँह न खोलवाएँ :सम्राट चौधरी

Leave a Comment