Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़क से लेकर संसद तक हिसाब लेंगे:सरवत जहां फातिमा

पटना:बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने आज पार्टी हेड क्वार्टर सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महंगाई बेरोजगारी और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। सरवत जहां फातिमा ने घरेलू उपयोग में आने वाली सब्जियों,दूध,तेल, दाल से लेकर गैस तक के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा के केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई की मार है जिससे गृहणियां विशेष तौर पर प्रभावित हो रही है।

 

उन्होंने कहा कि जो गैस सिलेंडर 410 रुपए में मिला करता था मोदी सरकार के इस दौर में आज 950 रुपए में मिल रहा है। यह महंगाई की मार नहीं तो और क्या है। उन्होंने कहा कि जो लहसुन 40 से 50 रुपए किलो मिला करता था वह आज ढाई सौ से ऊपर प्रति किलोग्राम मिल रहा है इससे न सिर्फ लोगों को परेशानियां हो रही है बल्कि घरेलू बजट भी बिगड़ रहा है।

 

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा के पिछले 10 सालों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक तरफ जहां गरीबों को महंगाई और बेरोजगारी की वजह से लूटा है वहीं दूसरी तरफ धन्नासेठों को और भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मोदी राज के 10 सालों में बड़े उद्योगपतियों के 10 लाख करोड रुपए माफ किए गए हैं जबकि गरीबों पर महंगाई की मार पड़ी है।

 

बिहार प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर बच्चों के दूध से लेकर महिलाओं की किचन तक के बजट को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 सालों में जिस तरह की परिस्थितियों उत्पन्न की है उससे समाज का हर तब का प्रभावित हुआ है और महिलाओं को विशेष तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

सरवत जहां फातिमा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ता मोदी राज की महंगाई और परेशानियों से जनता को अवगत कराने के लिए कमर कर चुकी है और हम सड़क से लेकर संसद तक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को बेनकाब करने के लिए पूर्णता तैयार है और जब तक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विफलताओं को जन-जन तक नहीं पहुंचा दिया जाता है तब तक हम लोग चैन से बैठने वाले नहीं है।मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़क से लेकर संसद तक हिसाब लेंगे।

 

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश हेड क्वार्टर सदाकत आश्रम में महिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा के साथ कांग्रेस की नेत्री सुधा मिश्रा एवं रीता सिंह भी उपस्थित थी।

अब कुछ ऐसा करो की सांस लेना भी महंगाई की श्रेणि मे आ जाए

Nationalist Bharat Bureau

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चेकिंग के नाम पर उतरवा दी महिला की शर्ट, गंभीर आरोप

दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग, दमकल ने पाया नियंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Bypoll 2024: प्रशांत किशोर की पार्टी उपचुनाव में भिड़ने को तैयार, महारथियों का करेगी ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को जा रहे हैं दिल्ली

Nationalist Bharat Bureau

शाही जामा मस्जिद की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए

पहली परीक्षा में ही बैकफुट पर PK! 4 में से दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले

Bihar Teacher news: टीचर ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति का ऐलान, स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होगी नीति

देशभर के निजी विद्यालयों में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

Leave a Comment