Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

खेसारी लाल यादव के बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, नगर निगम ने भेजा नोटिस — बिहार चुनाव के बीच बढ़ी परेशानी

राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के मीरा रोड स्थित बंगले पर अतिक्रमण का आरोप, नगर निगम ने भेजा नोटिस

छपरा: भोजपुरी सुपरस्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव की मुश्किलें चुनावी दौर में बढ़ती नजर आ रही हैं। मीरा भायंदर नगर निगम ने उनके मीरा रोड स्थित बंगले पर अवैध निर्माण के आरोप में नोटिस जारी किया है। निगम ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर बुलडोजर कार्रवाई की जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला अतिक्रमण जांच के दौरान सामने आया जब अधिकारियों ने इलाके में अवैध निर्माणों की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान खेसारी लाल यादव के बंगले में अनधिकृत संरचना पाई गई। निगम ने कहा है कि अगर समय पर जवाब या कार्रवाई नहीं हुई तो बंगले का हिस्सा तोड़ा जा सकता है।

फिलहाल खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से राजद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस वजह से उनके मुंबई स्थित घर पर कोई मौजूद नहीं था। नगर निगम ने उन्हें तय समय में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। चुनावी प्रचार के बीच इस नोटिस से खेसारी के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है।

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

भाजपा में सटोगे तो आरक्षण से कटोगे:राजद

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जल्द बनेंगे दादा,तेजस्वी यादव पापा

किसानों के बन्द में पूरे बिहार ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार चीनी मंसूबों के आगे घुटने टेक चुकी है:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

PMCH की GNM नर्सों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA, AISA,RYA का मार्च,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा बदलकर ‘टिकट चोर,पद छोड़’ हो गया,बिहार कांग्रेस में घमासान

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

करें महा मतदान, रहें महा सावधान:अखिलेश

Nationalist Bharat Bureau

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को राहत, बोले नेता– राजनीतिक प्रतिशोध की कहानी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment