Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली: तैयार होने को है देश का नया संसद भवन, यहां पेश हो सकता है 2023 का बजट

भारत की नई संसद का काम तेजी से चल रहा है। लोकसभा और राज्यसभा कक्षों का काम अंतिम चरण में है। लोकसभा और राज्यसभा के नए चैंबर में सांसदों के बैठने के लिए कुर्सियां ​​भी लग गई हैं। काम की रफ्तार को देखते हुए चर्चा हो रही है कि इस साल नई संसद में 2023-24 का बजट भी पेश किया जा सकता है। संसद भवन के नए भवन का निर्माण पुराने संसद भवन के सामने किया जा रहा है। इसमें 1,000 से अधिक सांसदों के बैठने की व्यवस्था होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, संसद भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिनिशिंग का काम चल रहा है। यह काम भी जनवरी के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में अगर सब कुछ सही समय के अनुसार होता है तो अगले बजट सत्र का आयोजन नए संसद भवन में ही किया जा सकता है। साथ ही लोकसभा ने सांसदों के नए संसद भवन में प्रवेश के लिए नए पहचान पत्र बनाने का काम काफी पहले से शुरू कर दिया है।

हाल ही में पुराने और नए संसद भवन के बीच लगी बाड़ को भी हटा दिया गया है। नए संसद भवन की फिनिशिंग का काम चल रहा है। अगर किसी वजह से देरी भी होती है तो बजट सत्र का दूसरा चरण नए संसद भवन में ही कराने की कोशिश की जा रही है। नया संसद भवन नवंबर 2022 तक बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन इसके काम में पहले ही काफी देरी हो चुकी है।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चल सकता है। 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। परंपरा के अनुसार सत्र की शुरुआत में 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद बजट पेश किया जाएगा और पहले कुछ दिनों तक सिर्फ बजट पर चर्चा होगी।

एसआईआर विवाद पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

डबल इंजन की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में किया सशक्त : माणिक साहा

शेयर बाजार सेंसेक्स में 8% से ज्यादा तेजी

Nationalist Bharat Bureau

अमृतकाल में हमें भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऊचाईयों तक ले जाना है:PM मोदी

Nationalist Bharat Bureau

Priyanka Gandhi in Loksabha: लोकसभा में अपने पहले भाषण में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की बखिया उधेड़ी

Nationalist Bharat Bureau

काँग्रेस का हल्ला बोल,GST,महंगाई,ED के खिलाफ एक दिवसीय धरना

देश से 1947 में गोरो को भगाया था 2025 में चोरों को भगाएंगे: डॉ अशोक गगन

मानसून सत्र में 24 विधेयक संसद में रखे जाएंगे, जानिए कौन से विधेयक पेश होंगे

Nationalist Bharat Bureau

गोवा जाने के लिए मुंबई से निकली वन्‍दे भारत ट्रेन भटक गई रास्‍ता

Nationalist Bharat Bureau

‘तुम्हारा नंबर आएगा’ किशनगंज सांसद मोहम्मद जावेद को धमकी, कहा- ‘गिरिराज भईया ठीक बोलते हैं’