Nationalist Bharat
खेल समाचार

एमएस धोनी ने की चौको छक्कों की बारिश, गेंदबाजों का छूटा पसीना, आईपीएल 2023 की नेट प्रेक्टिस 

आईपीएल के अगले सीज़न की शुरुआत से पहले, धोनी एक ट्रेनिंग सेशन में गए और पसीना बहाया। धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें सीएसके के कप्तान बैटिंग सेशन के दौरान पावर हिटिंग करते नजर आए। पिछले दो सालों में धोनी की बल्लेबाजी आईपीएल सीजन में औसत रही है। धोनी को अब खतरनाक बल्लेबाज नहीं माना जाता है। जिसके चलते 41 वर्षीय विकेटकीपर ने बेहतर बल्लेबाजी में धार लाने के लिए ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। धोनी अन्य क्रिकेटरों की तरह घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं और उम्रदराज़ भी हैं। धोनी की बल्लेबाजी उनकी फिटनेस पर केंद्रित है। जिसके बाद धोनी ने अभ्यास शुरू कर दिया है।

धोनी का प्रेक्टिस वीडियो हो गया वायरल

वायरल वीडियो में धोनी बैटिंग कर रहे हैं। ट्रेनिंग सेशन के दौरान वे जमकर पसीना बहा रहे हैं। साथ ही अपने शॉट सिलेक्शन पर भी काम किया। अहम बात यह है कि सीएसके का प्रबंधन कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान धोनी के नेतृत्व में फरवरी या मार्च में चेन्नई में विशेष शिविर का आयोजन कर सकता है। जिसमें खिलाड़ी ट्रेनिंग ले सकते हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। धोनी पहले ही कह चुके हैं कि वह अपना आखिरी आईपीएल चेपॉक में खेलेंगे। ऐसे में सीएसके प्रबंधन उनके जाने के बाद टीम के कप्तान के तौर पर विकल्प तलाश रहा है। इसका संकेत आईपीएल मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स को खरीदकर दिया गया है। कप्तानी के लिए रितुराज गायकवाड़ का नाम भी चर्चा में है।

भारत से हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम का नंबर 1 का ताज छिन गया

cradmin

बिहार कप पर मुन्ना विराट 11 ईस्ट चंपारण का कब्जा,मिश्रा 11 पटना को 30 रनों से हराया

Nationalist Bharat Bureau

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

BCCI Selection Committee: डेडलाइन समाप्त, सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त समेत 50 से अधिक लोगों ने किया आवेदन

Nationalist Bharat Bureau

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

IND VS NZ: रोहित-गिल का शानदार शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 386 रन का टारगेट

cradmin

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

झांसी उत्तर प्रदेश । नेशनल प्लेयर बोलीं-मैं सुसाइड को मजबूर हूं।

Nationalist Bharat Bureau

अहमदाबाद टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से रौंदा

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau