Nationalist Bharat
खेल समाचार

IND VS NZ: रोहित-गिल का शानदार शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 386 रन का टारगेट

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में 385 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर शुभमन गिल ने शतक लगाए हैं। टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। अगर ये मैच भी भारत जित जाता है तो न्यूजीलैंड का 3-0 से क्लीन स्वीप होगा।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यह फैसला उसी पर भारी पड़ा है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने रनों की बौछार कर दी, दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़े और 200 से अधिक रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 3 साल बाद वनडे में शतक लगाया, यह उनका 30वां शतक है।

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी शतक लगाकर आउट हुए। भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने इस सीरीज में तीसरा शतक लगाया है। उन्होंने मैच में 78 गेंदों में 112 रन बनाए। गिल के वनडे करियर का यह चौथा शतक 72 गेंदों में आया। गिल ने अपनी पारी में 13 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। उन्होंने पहले मैच में दोहरा शतक लगाया था।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शतक लगाकर आउट हुए। ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल को एक बड़ी हिट मारने के चक्कर में रोहित क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 85 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली।

हार्दिक पंड्या अर्धशतक लगाकर आउट 

हार्दिक पंड्या ने महज 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। लगातार विकेट गिरने के बाद हार्दिक पंड्या ने तूफानी पारी खेलकर भारत का स्कोर इतना बड़ा कर दिया है। हार्दिक अपनी पारी में 38 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली अपनी पारी में 36 रन बनाने में सफल रहे और कैच आउट हुए, सूर्यकुमार यादव 14 रन पर आउट हुए और वाशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर आउट हुए।

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर ने 463 मैचों में 49 शतक, विराट कोहली ने 268 मैचों में 46 शतक और रोहित शर्मा ने 240 मैचों में 30 शतक बनाए हैं।

सीरीज के पहले दो मैच भारत ने जीते 

सीरीज का पहला वनडे हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने रोमांचक अंदाज में 12 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में ओपनर शुभमन गिल ने 208 रन की दोहरा शतकीय पारी खेली। जबकि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने आखिरी 10 में सिर्फ एक वनडे जीता था। वहीं, टीम इंडिया को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि तीन मैच बेनतीजा रहे।

मैच के लिए दोनों टीमें प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

भारत दौरे पर लियोनल मेसी, बॉलीवुड से सचिन तेंदुलकर तक दिखा स्टार क्रेज

Nationalist Bharat Bureau

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

IND vs SL / मोहम्मद सिराज पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले तीसरे भारतीय

cradmin

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

सुरभि एंटरप्राइजेज फीनिक्स ने DJ पटना इलेवन को 13 रनों से हराया, विवेक सिंह और डॉ. अमन राज का शानदार प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

जापान ने जर्मनी के बाद जीता दुनिया का दिल:ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने टीम रूम की सफाई की; सब ने कहा…

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment