Nationalist Bharat
खेल समाचार

क्यां रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 टीम से बाहर होना तय है?

हार्दिक पांड्या को टी20 टीम का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान एक-दो दिन में हो सकता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 टीम से बाहर होना तय है। अगले 24 घंटे भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम हैं। क्योंकि हाल ही में टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के पुनर्गठन से पसार हो रही है। हमारी टीम में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। लेकिन उन्हें धैर्य रखने की जरूरत है। कोच द्रविड़ का इशारा साफ था कि रोहित, विराट और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी भविष्य में भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इसके अलावा हार्दिक पंड्या को टी20 टीम का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी।

रोहित शर्मा मौजूदा भारतीय टी20 टीम में फिट नहीं हैं। जिसके लिए उनकी बढ़ती उम्र जिम्मेदार है। हिटमैन अब 35 साल के हो गए हैं। हाल ही में रोहित टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वह टी20 मैचों की पिछली 10 पारियों में सिर्फ एक हाफ सेंचुरी ही लगा पाए हैं। अब रोहित का प्रदर्शन कमजोर पड़ा है। वह पहले की तरह गेंदबाजों पर हावी नहीं हो सकते। इन्हीं सब वजहों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट रोहित को टी20 क्रिकेट की भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं करना चाहता है। यह क्यास बी लगाया जा रहा है।

पिछले कुछ समय से देखने में आया है कि विराट कोहली टी-20 में तेज बल्लेबाजी करने के बजाय काफी धीमी शुरुआत करते हैं। शुरुआत में उन्होंने प्रति गेंद एक रन का औसत निकाला। हालांकि बाद में वह अपने स्ट्राइक रेट को सुधारने की कोशिश करते हैं। लेकिन मौजूदा समय में भारतीय टीम के अन्य क्रिकेटर टी20 में विराट से तेज बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं। यही वजह है कि विराट कोहली को टी20 टीम के भविष्य की योजना में शायद शामिल नहीं भी किया जा सरका।. फिलहाल टीम इंडिया में उनकी जगह कई युवा बल्लेबाजों को आजमाया जा सकता है।

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

साइबर वॉरियर कप के फाइनल में रेड बुल इलेवन की शानदार जीत

Nationalist Bharat Bureau

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

IPL 2025: पहले सीजन में धोनी थे सबसे महंगे, इस बार पंत ने बनाया रिकॉर्ड

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का ऐलान, टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

भारत ‘पूरी मजबूती से’ 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है: प्रधानमंत्री

WTC Final Scenario: ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत टॉप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau