Nationalist Bharat
खेल समाचार

13 जनवरी से हो रहा है हॉकी 2023 वर्ल्डकप, जानिये क्यां है तैयारीयां

हॉकी महाकुंभ का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में होगा। इस वर्ल्ड कप में कई ऐसी चीजें हैं, जो आप नहीं जानते। 16 टीमें, 44 मैच और 2 शहर में वर्ल्ड कप 2023 खेला जाएगा। ओडिशा में 13 जनवरी से हॉकी वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। भारत लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है।

तीन साल से टूर्नामेंट की तैयारी

इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से टीमें भारत पहुंच चुकी हैं। भारतीय हॉकी टीम ने पिछले साल ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद इस टीम से फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब भारतीय टीम इस सफलता को विश्व कप में भी दोहराने की कोशिश कर रही है, जहां वह वर्षों से खाली हाथ है। खिताब जीतने के इरादे से इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा दुनिया भर की टीमें भी अपना पूरा दमखम दिखाएंगी। हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार पिछले तीन साल से टूर्नामेंट की तैयारी कर रही है, जिसके लिए राउरकेला में एक नया स्टेडियम भी बनाया गया है। इस समय पूरे देश में हॉकी का क्रेज है।

फाइनल मैच 29 जनवरी को

पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां सत्र 13 जनवरी से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। यह तीसरी बार है जब हॉकी वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले 2018 और 2002 में 16 टीमों का वर्ल्ड कप हुआ था। भारत कुल मिलाकर चौथी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। यह इससे पहले 2018 में भुवनेश्वर, 2010 में नई दिल्ली और 1982 में मुंबई में इसका आयोजन कर चुका है। यह पहली बार है जब कोई देश लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। साल 2018 में तय हुआ था कि अगला वर्ल्ड कप या तो 2022 के जून में होगा या फिर 2023 के जनवरी में। केवल भारत ने जनवरी 2023 के लिए बोली लगाई, बाकी 2022 में मेजबानी करना चाहते हैं। हालांकि, भारत के पास मौका था। पिछले साल हॉकी विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर में ही किया गया था। हालांकि इस बार मैच भुवनेश्वर के अलावा राउरकेला में भी खेला जाएगा। यह पहला मौका है जब हॉकी विश्व कप का आयोजन दो शहरों में हो रहा है।

यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

राउरकेला में हॉकी विश्व कप के लिए बिरसा मुंडा स्टेडियम बनाया गया है। यह स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है। यहां 20000 फैन्स एक साथ मैच देख सकते हैं। बिरसा मुंडा स्टेडियम में 400 खिलाड़ियों और अधिकारियों को समायोजित करने के लिए 225 कमरों वाला एक ‘विश्व कप गांव’ भी है। भारत ने हॉकी विश्व कप में 95 मैच खेले हैं, जिनमें से उसने 40 जीते हैं। उसने 41 मैच गंवाए हैं।

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

बेंच पर बैठे-बैठे इशान किशन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड; वनडे में ऐसा करने वाले पहले बेट्समेन 

cradmin

BCCL T20 टूर्नामेंट का फाइनल 19 अप्रैल को उर्जा स्टेडियम में,सोमेन स्टार्स और ओमेगा हिटर्स के बीच खिताबी जंग

पटना प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 22 दिसंबर से, विजेता को मिलेंगे 20 हजार रुपये

Nationalist Bharat Bureau

क्लीन स्वीप पर भारत की नजर, श्रीलंका को सांत्वना जीत की तलाश

Nationalist Bharat Bureau

गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

Nationalist Bharat Bureau

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 / टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी जो दिला सकते हैं भारत को हॉकी वर्ल्ड चैंपियन का खिताब

cradmin

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी के गोढ़ौल शरीफ में पंचायत स्तरीय ‘डबल बाइक कप’ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 11 जनवरी से, विजेता को मिलेगी TVS Apache बाइक

Nationalist Bharat Bureau