Nationalist Bharat
खेल समाचार

BCCL T20 टूर्नामेंट का फाइनल 19 अप्रैल को उर्जा स्टेडियम में,सोमेन स्टार्स और ओमेगा हिटर्स के बीच खिताबी जंग

पटना:बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग (बीसीसीएल टी20) के पहले सीजन का भव्य फाइनल मुकाबला 19 अप्रैल 2026 को पटना के उर्जा स्टेडियम, पटना में खेला जाएगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस फाइनल मैच में लीग मैच में शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बनाने वाली टीम के कॉर्पोरेट  जगत के पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी उत्साह से भाग लेंगे।आयोजकों ने सभी सम्मानित अतिथियों, खिलाड़ियों, कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों और क्रिकेट प्रेमियों को आमंत्रित किया है। निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि पैशन, परफॉर्मेंस और प्रोफेशनलिज्म का अनोखा संगम मैदान पर देखने को मिलेगा। आपकी उपस्थिति इस प्रतिष्ठित इवेंट के उत्साह को और बढ़ाएगी।

बीसीसीएल टी20 बिहार की पहली प्रमुख कॉर्पोरेट टी20 लीग है, जिसमें विभिन्न कंपनियों के पेशेवर खिलाड़ियों ने भाग लिया। लीग 4 अप्रैल 2026 से शुरू हुई और 19 अप्रैल को ग्रैंड फाइनल के साथ समाप्त होगी। इस दौरान कॉर्पोरेट कर्मचारी ने मैदान पर उतरकर क्रिकेट का जुनून दिखाया।

बताते चले कि इस टूर्नामेंट के शनिवार को खेले गए दो सेमीफाइनल मुकाबले में सोमेन स्टार्स और ओमेगा हिटर्स की टीम विजय रही है और रविवार को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी पर कब्जे की जंग होगी।

आयोजन समिति ने सभी को इस इलेक्ट्रिफाइंग शाम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, जहां थ्रिलिंग क्रिकेट एक्शन, उत्सव और यादगार पल एक साथ देखने को मिलेंगे।यह टूर्नामेंट बिहार में खेल और बिजनेस को जोड़ने का बेहतरीन मंच साबित हो रहा है।

आईपीएल 26 मार्च से 31 मई तक आयोजित होगा

Nationalist Bharat Bureau

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के 37वें अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अपना 9वां खिताब

Nationalist Bharat Bureau

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment