Nationalist Bharat
खेल समाचार

विराट कोहली ने बनाया एक और रिकॉर्ड, टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल होने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने साल 2022 के पुरस्कारों की घोषणा शुरू कर दी है। बता दें कि सोमवार को पहली आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की गई जिसमें टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला। आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर की इस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी जगह मिली है। टीम में जगह मिलते ही कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विराट कोहली अब आईसीसी की वनडे, टेस्ट और टी20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली को दो बार टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में जगह मिल चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे फॉर्मेट के लिए छह बार यह उपलब्धि हासिल की है। यानी किंग कोहली ने जो किया वो दुनिया में किसी और क्रिकेटर ने नहीं किया।

अब तक आईसीसी टीमों में विराट कोहली

ICC ODI टीम ऑफ द ईयर: 2012, 2014, 2016 (कप्तान), 2017 (कप्तान), 2018 (कप्तान), 2019 (कप्तान)।
आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: 2017 (कप्तान), 2018 (कप्तान), 2019 (कप्तान)।
आईसीसी टी20 टीम ऑफ द ईयर: 2022

कोहली ने एशिया कप में किया था शानदार प्रदर्शन 

एशिया कप 2022 में विराट कोहली अपने पुराने फॉर्म में दिखे थे और विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर लगभग तीन साल का इंतजार खत्म किया था। साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कोहली का यह पहला शतक था। ज्ञात हो कि एशिया कप 2022 में कोहली पांच मैचों में 276 रन बनाकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में भी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली की 82 रनों की नाबाद पारी ने भी कोहली को टी20 विश्व कप 2022 में 296 रनों के साथ सर्वोच्च स्कोरर बना दिया। बता दें कि कोहली ने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में दो शतक भी लगाए थे।

सूर्या-हार्दिक भी टी20 टीम में शामिल

विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने भी टी20 टीम में जगह बनाई है। सूर्यकुमार यादव पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। जबकि हार्दिक पंड्या ने अपने हरफनमौला खेल से सभी को प्रभावित किया। हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करने जा रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के साथ ICC द्वारा घोषित 2022 के लिए ICC T20 इंटरनेशनल टीम ऑफ द ईयर में नामित टीम इंडिया के खिलाड़ियों में शामिल हैं। हालांकि इस टीम की कप्तानी आईसीसी ने जोस बटलर को सौंपी है। बता दें कि जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

BCCL T20 कप पर सोमेन स्टार्स का कब्जा,ओमेगा हिटर्स को 44 रनों से शिकस्त,रवि प्रकाश बने टूर्नामेंट के हीरो

Nationalist Bharat Bureau

गिल के दोहरे शतक के बावजूद रोमांचक संघर्ष में भारत 12 रन से जीता

cradmin

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

रायपुर क्रिकेट क्लब द्वारा ब्लॉक लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का आयोजन 14 जनवरी से

Nationalist Bharat Bureau

डॉ. अमन राज के ऑलराउंड प्रदर्शन से इंटेनेक्स्ट साइबर वॉरियर्स बना चैंपियन

स्प्लिट कोचिंग पर भड़के गंभीर, IPL टीम मालिक को दायरे में रहने की नसीहत

Nationalist Bharat Bureau

विनेश फोगाट की जीत बृजभूषण सिंह के मुंह पर तमाचा:महावीर फोगाट

Leave a Comment