Nationalist Bharat
खेल समाचारब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेश ने IPL 2026 का प्रसारण निलंबित किया

IPL 2026 News: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आईपीएल 2026 के प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस निर्णय की पुष्टि बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की है। आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च में प्रस्तावित है, लेकिन इससे पहले ही यह विवाद अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया है।

इस विवाद की जड़ बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर किए जाने से जुड़ी है। केकेआर ने मुस्तफिजुर को मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बीसीसीआई के निर्देश के बाद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। इस फैसले को लेकर बांग्लादेश में कड़ा विरोध देखा गया, जिसके बाद सरकार ने कड़ा रुख अपनाया।

बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर किए जाने से देश के क्रिकेट प्रशंसक आहत और आक्रोशित हैं। इसी कारण अगले आदेश तक बांग्लादेश में आईपीएल से जुड़े सभी मैच और कार्यक्रमों का प्रसारण निलंबित रहेगा। इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप के लिए भारत न आने का भी संकेत दिया था।

 

सुबह सुबह तेजस्वी यादव ने पेश किया 156 क्राइम बुलेटिन

Nationalist Bharat Bureau

41 डिग्री पहुंचा पटना का तापमान

Nationalist Bharat Bureau

अग्निपथ योजना पर सरकार के समर्थन में उतरी लोक गायिका मालिनी अवस्थी,समर्थकों ने ही लगाई क्लास

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की तेज तर्रार आईपीएस और दरभंगा की ग्रामीण SP काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा

इसरो ने रचा इतिहास, 6100 किलो का उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च

Nationalist Bharat Bureau

CBSE Board 12th Result 2023 OUT: घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, 87.33% हुए पास, लडकियों ने मारी बाजी,यहां करें चेक

SIR बाधा पर Supreme Court सख्त, EC से कहा—मामले तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं

गोवा जाने के लिए मुंबई से निकली वन्‍दे भारत ट्रेन भटक गई रास्‍ता

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर: बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण कम से कम एक की मौत, कई लापता

आंखों पर काली पट्टी बांधकर बिहार विधानसभा पहुंचे RJD विधायक राकेश रौशन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment