Nationalist Bharat
Uttar Pradeshनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़

यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर 3 साल की छूट

UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती-2025 में आयु सीमा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर होने वाली भर्ती के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

इस फैसले के तहत कुल 32,679 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला) जैसे पद शामिल हैं। आयु सीमा में यह शिथिलीकरण उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के नियम-3 के अंतर्गत एक बार के लिए लागू किया गया है, जिससे लाखों ऐसे युवाओं को मौका मिलेगा जो अब तक आयु सीमा के कारण भर्ती से वंचित रह जाते थे।

योगी सरकार का यह निर्णय युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर मिलना चाहिए। पुलिस भर्ती में आयु सीमा में दी गई यह राहत न केवल युवाओं की उम्मीदों को मजबूती देगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।

 

मार्को यानसन बोले—कोहली जैसे बल्लेबाज़ को सेट होने के बाद रोकना लगभग असंभव

Nationalist Bharat Bureau

भगवान केजरीवाल को दीर्घायु रखे ताकि “दूध का दूध” और “शराब का शराब” हो सके

हमारे ही सहयोग से बनेगी बिहार में अगली सरकार:कादरी

नगर निकाय का चुनाव होगा जल्द! : हाईकोर्ट ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को 1 दिसंबर को किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश से भागने के बाद ब्रिटेन ने शरण देने से इंकार किया,शेख हसीना की मुश्किल बढ़ी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: बिहार में कड़कड़ाती ठंड से लोगो का हाल बेहाल, अब मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

cradmin

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट: रोकथाम इलाज से बेहतर

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने CBI को ट्रांसफऱ किया हाईप्रोफाइल NEET UG पेपर लीक केस

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

Leave a Comment