Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

तुर्कमान गेट हिंसा: पत्थरबाजी के बाद पुलिस एक्शन, 10 हिरासत में

Delhi Turkman Gate Violence: राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान भड़की हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर देर रात अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा था, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते विरोध हिंसक हो गया और उपद्रवियों ने पुलिस व एमसीडी की टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, हालांकि पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, पत्थरबाजी की इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की मदद से पत्थर फेंकने वाले उपद्रवियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी नितिन वलसन ने बताया कि एमसीडी की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची थी और लोगों को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की जा रही है। स्थानीय लोगों को कानूनी अपील का विकल्प भी बताया गया था। बावजूद इसके, करीब 25 से 30 लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। डीसीपी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम जितना निर्धारित था, वह पूरा कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

पटना फोरलेन पर कोहरे का कहर, कई वाहन आपस में भिड़े

तेजस्वी यादव ने लिखा विपक्षी दलों को पत्र, मतदाता सूची संशोधन अभियान के खिलाफ एकजुट होने की अपील

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

बेटे तेजस्वी के जन्मदिन पर पिता लालू यादव का भावुक कर देने वाला पत्र

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स अचानक डाउन हो गया

जोहानिसबर्ग में बार में गोलीबारी, 9 की मौत

Nationalist Bharat Bureau

जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर, इतिहास रचते हुए ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

दी केरेला स्टोरी बेनकाब:मुस्लिम दंपत्ति ने गोद ली हिंदू लड़की की पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई शादी

भवानीपुर में 45 हजार वोटरों के नाम कटे, तृणमूल करेगी घर-घर जांच

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment