Nationalist Bharat
crime

50 हज़ार के इनामी हाजी याकूब कुरैशी बेटे इमरान के साथ दिल्ली से गिरफ्तार

शुक्रवार देर रात मेरठ पुलिस ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरेश और उनके बेटे इमरान कुरैशी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है की यह दोनों बाप-बेटे दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में अपने रिश्तेदारों के यहाँ छिपे हुए थे। मेरठ पुलिस दोनों को दिल्ली से मेरठ ला रही है। गौरतलब है की बीती 31 मार्च 2022 को पुलिस ने हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में छापा मारा था। छापे के दौरान पुलिस ने  पाया की फैक्ट्री में अवैध तरीके से मीट पैकिंग का काम चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे इमरान और  फिरोज के सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।इसके बाद मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी और उनके परिवार सहित 7 लोगों पर गैंगस्टर की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। आरोपी याकूब का बेटा फिरोज कोर्ट में सरेंडर करके एक साल पहले जेेेेेल चला गया था ,जबकि पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर अभी बाहर हैं।

आईजी मेरठ रेंज ने आरोपी याकूब कुरैशी और बेटे इमरान पर  50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था, दोनों आरोपियों की तलाश में मेरठ पुलिस के साथ एसटीएफ भी लग गई थी। इसके बाद सटीक लोकेशन मिलने पर मेरठ की एसओजी टीम ने आरोपी पिता-पुत्र को शुक्रवार देर रात दिल्ली के चांदनी चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।दोनों पिता-पुत्र चांदनी चौक में अपने एक रिश्तेदार के घर पर ही ठहरे हुए थे। याकूब कुरैशी और उनकी बेटे के गिरफ्तार होने की खबर बाहर आते ही याकूब के समर्थकों में हड़बड़ाहट फ़ैल गयी है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ऐसा  बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र को मेरठ पुलिस दिल्ली से लेकर मेरठ आ रही है।

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

सुप्रीम कोर्ट ने दो मतदाताओं की हत्या मामले में राजद सांसद प्रभुनाथ सिंह को दी उम्रकैद की सजा

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को एक सप्ताह की गृह नगर यात्रा मंजूर की

Nationalist Bharat Bureau

इमरान खान अदियाला जेल में स्वस्थ, जेल प्रशासन ने अफवाहों को किया खारिज

Nationalist Bharat Bureau

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप

राघोपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, साजिश नाकाम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बीए की छात्रा का सनवर आलम पर आरोप 11 महीने में 30 बार रेप

Nationalist Bharat Bureau

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

बिहार पुलिस ने एक पुराने मामलों में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है

Nationalist Bharat Bureau