Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

सिडनी बॉन्डी बीच हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े, शूटर की पहचान नवीद अकरम के रूप में

Sydney Bondi Beach terrorist attack during Hanukkah, police investigation underway

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। यह हमला यहूदी समुदाय के प्रमुख पर्व हनुक्का के दौरान हुआ, जब हजारों लोग समुद्र तट पर जश्न मना रहे थे। रविवार शाम करीब 6:30 बजे हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि इस हमले का एक मुख्य आरोपी पाकिस्तान मूल का है। ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, शूटर की पहचान नवीद अकरम के रूप में हुई है, जो सिडनी के बॉनिरिग इलाके में रह रहा था, लेकिन मूल रूप से पाकिस्तान के लाहौर का निवासी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवीद ने इस्लामाबाद की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी और बाद में सिडनी के ‘अल-मुराद इंस्टीट्यूट’ से भी शिक्षा प्राप्त की।

शूटर की पहचान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने दिखाई दे रहा है। पुलिस मुठभेड़ में एक हमलावर मौके पर ही मारा गया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस तीसरे संदिग्ध और संभावित नेटवर्क की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है।

भाजपा नेता निखिल आनंद ने की जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की निंदा

अप्रैल 2026 तक पूरा होगा कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन पुल

पुष्पम प्रिया चौधरी ने की महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की मांग

परिहार प्रखंड के कई लोगों ने ग्रहण की जन अधिकार पार्टी की सदस्यता,महिंद यादव और सरिता यादव ने किया स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

BJP-Congress: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘छोटा पोपट

Nationalist Bharat Bureau

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश, मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा

Nationalist Bharat Bureau

Accident in UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो बसों में भीषण भिड़ंत, 8 यात्रियों की हुई मौत,दर्जनों घायल

Maharashtra, Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का एलान, महाराष्ट्र में एक, झारखंड में दो चरण में होगा चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

फिशर्स कार्ट को पूर्ण सहयोग करेगी सरकार: नंद किशोर राम

Leave a Comment