Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 62 साल के पूर्व विधायक ने 25 साल की युवती से रचाई दूसरी शादी

Bihar News : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने सोमवार रात बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित मंदिर में अपने से काफी कम उम्र की लड़की से शादी रचा ली। दुल्हन खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के सीताराम सिंह की पुत्री रवीना कुमारी (31) बताई गई है। चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह रवीना को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं, क्योंकि पिछले वर्ष दोहरे हत्याकांड में नाम आने के बाद विधायक को जेल जाना पड़ा था। हालांकि वह अभी बेल पर हैं। वहीं करीब 2 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी की मौत कैंसर के कारण हो गई थी। पूर्व विधायक ने रवीना के साथ बेगूसराय के गढ़पुरा स्थित बाबा हरी गिरी धाम मंदिर में शादी रचाई है। उनके शादी का प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। विधायक ने मंदिर के प्रमाण पत्र में अपनी उम्र 49 साल बताई है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्व विधायक रामबालक सिंह का एक अश्लील वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। वायरल हुए वीडियो के बाद ही विभूतिपुर में दोहरा हत्याकांड हुआ था।पुलिसिया अनुसंधान में हत्या के पीछे के कारण उक्त वायरल वीडियो को बताया गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल
राम बालक सिंह ने बेगूसराय जिला के गढ़पुरा स्थित हरी गिरी धाम में शादी की है। इस शादी में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं विधायक के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक तरफ लोग नव दांपत्य को बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग उनको लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। इस शादी को लेकर राजनीतिक महकमें में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

13,585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 7 जून को

शहरों में हर साल बनेंगे एक लाख आवास,राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता राशि भी दोगुनी

Nationalist Bharat Bureau

मोहनियां अनुमंडल अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, सिविल सर्जन के छापे से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

मुफ्ती सनाऊल होदा क़ासमी या मास्टर मुजाहिद आलम बनाए जा सकते हैं बिहार हज कमेटी के चेयरमैन

BJP से निलंबित होते ही बदले नूपुर शर्मा के सुर,कहा-‘मैं अपने शब्द वापस लेती हूं…’

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

Nationalist Bharat Bureau

दी केरेला स्टोरी बेनकाब:मुस्लिम दंपत्ति ने गोद ली हिंदू लड़की की पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई शादी

नीतीश कुमार ने बिहार का सत्यानाश कर दिया:अजय आलोक

Leave a Comment