Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक मुख्यमंत्री,पार्टी और सरकार पर नजर रखेंगे डीके शिवकुमार !

नई दिल्ली: बड़ी खबर कर्नाटक के सिलसिले में आ रही है।खबरों के अनुसार कई दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक के सीएम का नाम फाइनल कर दिया।पार्टी ने एक बार फिर सिद्धारमैया के ऊपर भरोसा जताया है. सूत्रों के मुताबिक उनके नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुहर लगा दी है।हालांकि आधिकारिक एलान होगा बाकी है।सूत्रों के मुताबिक डीके शिवकुमार को कुछ महत्वपूर्ण पद दिए जाने की संभावना है और पहले की तरह ही वे पार्टी के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी बने रहेंगे. कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई की शाम करीब 3.30 बजे कांतिरवा स्टेडियम में होगा।सूत्रों ने बताया कि इस संभावना पर भी विचार हो रहा है कि डीके मंत्रीमंडल में शामिल न हों और प्रदेश अध्यक्ष बने रहें, जबकि उनके भाई डीके सुरेश जो सांसद भी हैं, को उपमुख्यमंत्री बनाकर कई बड़े मंत्रालय दिए जाएं. इस तरह पार्टी और सरकार दोनों पर डीके शिवकुमार की पकड़ बनी रहेगी और वो सिद्धारमैया पर नजर भी रख सकेंगे. इसका एक फायदायह भी होगा कि वे सिद्धारमैया के नेतृत्व में बिना काम किए ही सत्ता और संगठन दोनों पर नियंत्रण बना सकेंगे।

 

बताते चलें कि राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट अपने नाम कीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं.

पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा बदलकर ‘टिकट चोर,पद छोड़’ हो गया,बिहार कांग्रेस में घमासान

पंजाब मिशन में नायब सैनी पर दांव, भाजपा ने तेज की रणनीति

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

भाजपा के लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

नालंदा में बारातियों की बस डिवाइडर से टकराई, एक की मौत 25 से अधिक लोग घायल

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

आखिर सुप्रीम कोर्ट ने असम और मेघालय के सीमा समझौते को आगे बढ़ाने की इजाजत दी

cradmin

बिहार में काँग्रेस फिर बैकफ़ुट पर,काँग्रेस की सीट पर लड़ेगी राजद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment