Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मिनी स्कर्ट और कटी फटी जींस पहनकर मंदिर आने पर प्रतिबंध,लोगों ने किया स्वागत

नई दिल्ली: एक बेहतर और अच्छी पहल की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मंदिर से करने की शुरुआत की गई है हालांकि यह चर्चा का विषय बन गया है।यूपी के मुजफ्फरनगर में मशहूर बालाजी मंदिर में एक फरमान जारी हुआ है. श्रद्धालुओं से मंदिर में हाफ पेंट, बरमुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस पहनकर नहीं आने की अपील की गई है. एक नोटिस लगाया गया है, जिसमें कहा है कि अगर ऐसे कपड़े पहनकर आते हैं तो बाहर से ही दर्शन कीजिए।

 

मंदिर का ये नोटिस चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के प्रसिद्घ बालाजी मंदिर में कमेटी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में हाफ पेंट, बरमुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस पहनकर नहीं आने की अपील की है। यह भी कहा है कि यदि ऐसे कपड़े पहनकर आए तो बाहर से ही दर्शन कर मंदिर कमेटी का सहयोग करें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदिर के दानपात्र के पास लगाया गया यह नोटिस चर्चा का विषय बना हुआ है। नोटिस से माध्यम से मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि सभी महिलाएं एवं पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आए। मंदिर कमेटी के कानूनी सलाहकार अशोक कुमार शर्मा एडवोकेट का कहना हैं कि नोटिस बोर्ड के जरिए श्रद्धाओं को यह सलाह दी गई हैं। कुछ लोगों ने मंदिर कमेटी का फैसला सही बताया हैं।

 

इस सिलसिले में शंकर तायल, अध्यक्ष, बालाजी धाम मंदिर समिति का कहना है कि मंदिर में अमर्यादित कपड़ों को पहनकर ना आने के लिए नोटिस बोर्ड लगाया गया है। नोटिस बोर्ड लगाने से पहले कुछ लोगों की सहमति भी ली गई थी। नोटिस बोर्ड में सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई हैं।

Bihar Cabinet Meeting:कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण

लालू यादव ने की गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग, राहुल गांधी का समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

भारत में 5G मोबाइल फोन जो इस समय ट्रेंडिंग में है

Nationalist Bharat Bureau

चार दिन में दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण: सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर थे; 3 दिसंबर को सुज्ञेयसागर जी ने छोड़ी थी देह

cradmin

शराब तस्करी का आरोपी मुख्यमंत्री आवास में छुपा है,पूर्व आईपीएस ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने का नया समन जारी किया

बिहार: राकेश टिकैत ने बक्सर में दी ट्रैक्टर रैली करने की धमकी 

cradmin

IMD की बड़ी भविष्यवाणी: अक्टूबर में होगी सामान्य से अधिक बारिश, किसानों और राज्यों को सतर्क रहने की सलाह

Nationalist Bharat Bureau

जीयर निवासी रजनीश सिंह की हत्या पर बिहार जन जन पार्टी अध्यक्षा बिफरी,न्याय के लिए समाज से आगे आने की अपील

Supreme Court: संविधान से धर्मनिरपेक्ष-समाजवाद शब्द हटाने की मांग वाली याचिकाएं खारिज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment