Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी प्रसाद यादव का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला,उठाए कई सवाल

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर देश की संपत्तियां को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा देश के सार्वजनिक उपक्रमों, संसाधनों और राष्ट्रीय संपत्ति को कथित सुधारों की आड़ में बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बेचना गरीबों, किसानों और देश हितों के खिलाफ है।निजीकरण द्वारा सरकारी नौकरियों को समाप्त करना, सरकारी नौकरियों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में वंचित वर्गों के आरक्षण को ख़त्म करना केंद्र सरकार की एक दीर्घकालिक योजना है। मोदी सरकार ने रेलवे में लाखों नौकरियाँ समाप्त कर एवं आर्मी में अग्निवीर जैसी योजना लाकर करोड़ों युवाओं का अहित किया है।

 

 

रविवार को सोशल मीडिया पर लिखे गए अपने पोस्ट में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार खरबों की राष्ट्रीय सम्पत्ति चुनिंदा निजी कंपनियों को क्यों बेच रही है? अगर मोदी सरकार राष्ट्र की संपत्ति में इज़ाफ़ा नहीं कर सकती तो आजादी के बाद दशकों की मेहनत से बनायी गयी परिसंपत्तियों को औने-पौने दामों पर बेचकर देश का नुकसान क्यों रही है?मोदी सरकार को यह बताना चाहिए कि कुछ चुनिंदा पूँजीपतियों को राष्ट्रीय संपत्ति बेचने से देशवासियों और अर्थव्यवस्था को कैसे मदद मिलेगी? मोदी सरकार बताए कि राष्ट्र की परिसम्पत्तियाँ बेचने की उनकी क्या मजबूरी है? क्या यह मोदी सरकार की असफलता, नीतियों की नाकामी और अदूरदर्शिता नहीं है?

 

तेजस्वी यादव ने केंद्र की कई योजनाओं कर जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी अब कभी नोटबंदी, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, स्टैंड उप इंडिया, प्रतिवर्ष दो करोड़ सरकारी नौकरियाँ, 15 लाख काला धन, किसानों की दुगुनी आय इत्यादि का ज़िक्र क्यों नहीं करते? क्या प्रधानमंत्री जी जानते है बिना-सोचे समझे लॉंच की गयी उनकी ये सभी योजनाएँ घोर विफल हो चुकी है?हम भारत के लोग अपने देश को चंद पूँजीपतियों के हाथों में बेचने और गिरवी रखने के इस प्रयास के खिलाफ अंत तक लड़ते रहेंगे।

भारत-रूस साझेदारी किसी देश के विरुद्ध नहीं : व्लादिमीर पुतिन

कंगना की फिल्म “इमरजेंसी” को सेंसर बोर्ड ने दिखाई लाल झंडी, रिलीज पर रोक

गल थेथरही कर रहे हैं नीतीश कुमार:जायसवाल

बिहार जहरीली शराब कांड : होम्योपैथिक दवा से शराब बनाकर मौत का कहर बरपाने वाला रामबाबू दिल्ली में गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

छात्रा की मौत के बाद गर्ल्स हॉस्टल को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

क्या नीतीश कुमार नहीं बनेंगे बिहार के सीएम? अमित शाह बोले- ‘चुनाव के बाद विधायक दल तय करेगा’

अदियाला जेल में इमरान से मिलीं बहन उजमा, बोलीं– सेहत ठीक पर मानसिक रूप से परेशान

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए बेलसंड के 3 शिक्षक,लोगों में ख़ुशी का माहौल

Nationalist Bharat Bureau

दो पैन कार्ड केस: आजम–अब्दुल्ला की सजा बढ़ाने की मांग, 23 को सेशन कोर्ट का फैसला

Nationalist Bharat Bureau

Death Threat to RJD MLA: आरजेडी विधायक को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment