Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

विपक्षी एकता की बैठक से पहले मांझी का अलग होना बड़ा अपशकुन:मोदी

पटना:पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जीतन राम मांझी का महागठबंधन से अलग होना विपक्षी एकता की पटना बैठक के लिए बड़ा अपशकुन है। श्री मोदी ने कहा कि पहले बैठक की तारीख टली, फिर रोज कोई न कोई बड़ा नेता इससे दूरी बनाने लगा।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने वरिष्ठ दलित नेता मांझी को नौ माह बाद अपमानित कर मुख्यमंत्री पद से हटाया था और अब उनकी पार्टी के जदयू में विलय के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

 

श्री मोदी ने कहा कि कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति नीतीश कुमार के साथ नहीं रह सकता। आर सी पी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बाद मांझी का किनारा करना साधारण घटना नहीं है।उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद पिछले नौ महीनों में एक भी बड़ा दल या नेता इससे नहीं जुड़ा।

 

श्री मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की विपक्षी एकता मुहिम से केसीआर, नवीन पटनायक, मायावती, एचडी कुमारस्वामी और जगनमोहन रेड्डी पहले ही दूरी बना चुके हैं। अब उमर अब्दुल्ला ने भी पटना बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के निकाय चुनाव में जब टीएमसी के गुंडे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं, तब नीतीश कुमार वहाँ इन दो दलों में क्या एकता करा पायेंगे?

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

18 वीं नेशनल स्काउट गाइड जंबूरी आज से , राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ

लालू राबड़ी के ठिकानों पर छापेमारी के क्या हैं मायने,जानिए

कोर्ट की टिप्पणी के बाद जागी सरकार,शराब बंदी क़ानून को सख्त बनाने का इशारा

Nationalist Bharat Bureau

जनता दरबार में 19 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘सात निश्चय पार्ट-3’ को मिली मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

कोई भी शब्द बैन नहीं हुआ है,असंसदीय शब्दों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी सफाई

नेपाल विमान हादसा : गाज़ीपुर के 4 मृतकों के शवों की पहचान करने में नाकाम रहे परिजन

cradmin

झामुमो का बिहार में राजद-कांग्रेस पर धोखे का आरोप, छह सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Brazilian Soccer Legend Pele Dies at 82: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment