Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

72 पूर्व सरकारी नौकरशाहों ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को पत्र लिखा

नई दिल्ली: 72 पूर्व सरकारी नौकरशाहों ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने अपने स्वतंत्रता के अधिकार का प्रयोग कर रहे लोगों की जांच करने को कहा है. इसमें उन्होंने कहा कि आप सरकार को सलाह दें कि अपने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का प्रयोग कर रहे नागरिकों के खिलाफ किसी भी तरह के ‘विच हंट’ को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी करें और सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई भी आधारहीन मामला दर्ज न हो. . पत्र में, पूर्व नौकरशाहों ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मुहम्मद जुबैर द्वारा व्यक्तिगत नागरिक स्वतंत्रता के निरंतर उल्लंघन पर प्रकाश डाला।

पूर्व नौकरशाहों ने कहा कि कानून के समक्ष समानता के संवैधानिक सिद्धांत के समर्थकों के रूप में नूपुर शर्मा और मोहम्मद जुबैर के बीच स्पष्ट भेदभाव को देखना परेशान करने वाला था। यह पत्र पूर्व नौकरशाहों ने 15 जुलाई को लिखा था। इसे शनिवार को सार्वजनिक किया गया।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि हम आपसे अपील करते हैं कि आप सरकार को पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी करने की सलाह दें कि वे अपने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का प्रयोग करने वाले नागरिकों के खिलाफ किसी भी तरह के विज -हंट को रोकें और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई भी आधारहीन मामला दर्ज न हो। इसके साथ ही सरकारी वकीलों को निर्देश दिया जाए कि वे जमानत अर्जी का औपचारिक रूप से विरोध न करें।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लई, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह और पूर्व स्वास्थ्य सचिव के सुजाता राव शामिल हैं। पत्र सुप्रीम कोर्ट को भी भेजा गया है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने हाल के एक फैसले में कहा है कि लोगों की अंधाधुंध गिरफ्तारी और उन्हें जेल में डालना भारत को एक पुलिस राज्य बना रहा है।

अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो फ्लाइट संकट पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से जवाब तलब

Nationalist Bharat Bureau

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर खीरी मामले पर यूथ काँग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

कंगना की फिल्म “इमरजेंसी” को सेंसर बोर्ड ने दिखाई लाल झंडी, रिलीज पर रोक

लालू यादव का मोदी सरकार पर हमला: ‘अब कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें

Nationalist Bharat Bureau

चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर के बिष्णुपुर में पेट्रोल पंप पर बम फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस

बिहार में अब डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment