Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की अगले 24 घंटों के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई:भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मुंबई शहर और उसके उपनगरीय इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा आईएमडी ने अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान 179.13 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद शहर के पश्चिमी उपनगरों में 140.58 मिलीमीटर जबकि पूर्वी उपनगरों में 109.06 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात शहर और उपनगरों के कई निचले इलाकों में जलभराव के कारण बुरी तरह प्रभावित हुईं उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का संचालन लगभग सामान्य हो गया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) जी-नॉर्थ वार्ड में सबसे अधिक 238 मिमी बारिश हुई। इस जी-नॉर्थ वार्ड में दादर, धारावी, माहिम और माटुंगा शामिल हैं। एक अधिकारी के मुताबिक वर्ली और लोअर परेल वाले जी-साउथ वार्ड में 208 मिमी बारिश हुई। आईएमडी के मुंबई स्थित कार्यालय ने शहर और उपनगरों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है।

 

इसके अलावा अगले 24 घंटों के लिए अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मध्य रेलवे ने दावा किया है कि उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चल रही थीं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-वाशी खंडों के बीच बारिश के बावजूद कहीं भी पटरियों पर जलभराव नहीं हुआ और ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं।

SIR के विरोध में कांग्रेस की महारैली, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह

Nationalist Bharat Bureau

खेसारी लाल यादव के बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, नगर निगम ने भेजा नोटिस — बिहार चुनाव के बीच बढ़ी परेशानी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बड़ा हादसा: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे तीन किशोर ट्रेन की चपेट में, दो की मौत, एक गंभीर

Nationalist Bharat Bureau

क्या तेजस्वी की पार्टी में मचने वाली है भगदड़ ! दिलीप जायसवाल के बयान से मिले संकेत

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

किसान विरोधी कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार :आप

Nationalist Bharat Bureau

50 रुपये बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है:राहुल

ऐतिहासिक ख़ुदाबख़्श लाइब्रेरी को बचाने के लिए पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ कुमार दास ने लौटाया अपना पदक

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment