Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

गया स्टेशन से 50 हजार का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर बाबा गिरफ्तार

Police arrest 50k bounty contract killer Baba at Gaya railway station.

बिहार के गया में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी और जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों में शुमार कॉन्ट्रैक्ट किलर अमर कुमार राजा उर्फ़ बाबा को गिरफ्तार कर लिया। बाबा को गया रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, जहां वह पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश में था। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी के नाम से इलाके में दहशत फैली हुई थी।

बाबा मूल रूप से इमामगंज पुलिस अनुमंडल के बोधी बीघा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और हत्या, डकैती, सुपारी किलिंग और कई अन्य संगीन अपराधों में वांछित था। दिसंबर 2024 में बोधी बीघा क्षेत्र की एक महिला हत्या केस में वह मुख्य शूटर था। पति ने 35 हजार रुपये देकर अपनी पत्नी की सुपारी दिलाई थी और हत्या को अंजाम बाबा ने दिया था। इसके अलावा 10 दिसंबर 2024 को रामपुर–बोधी आहार मार्ग पर लूट के दौरान उसने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर उसे ट्रैक किया। गया रेलवे स्टेशन पर जैसे ही पुलिस टीम ने घेरा, वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे उसकी सारी चालें धरी रह गईं। कुख्यात बाबा की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, जबकि पुलिस अब उसके नेटवर्क और बाकी साथियों की तलाश में जुट गई है।

राहुल गांधी से ईडी ने शुरू की पूछताछ , देश भर में विरोध प्रदर्शन

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

पप्पू यादव बाइज़्ज़त बरी, रिहाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

लालू प्रसाद से हाथ मिला कर नीतीश कुमार ने तोड़ा निवेशकों का भरोसा:मोदी

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए शासन में शिक्षा की स्थिति वहाँ पहुँच गई है जहाँ से पटरी पर लाने में वर्षों लग जायेंगे:राजद

Nationalist Bharat Bureau

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

नागरिकों की बेचैनी का मर जाना लोकतंत्र का शोकपर्व है

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व:राहुल गांधी से किए वादे से क्यों पलटे लालू प्रसाद,प्रेशर पॉलिटिक्स तो….

Nationalist Bharat Bureau

शादी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Nationalist Bharat Bureau

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया-राहुल और खरगे रहे साथ

Leave a Comment