Nationalist Bharat
crime

राघोपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, साजिश नाकाम

एसटीएफ और पुलिस टीम द्वारा राघोपुर के एक घर से बरामद देसी रायफल, कट्टा और कारतूस।

वैशाली जिले के राघोपुर — जो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है — को दहलाने की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक घर से दो देसी रायफल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी देवेंद्र राय को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसडीपीओ सदर-1 सुबोध कुमार के अनुसार, 28 नवंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जुड़ावनपुर थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई (DIU) और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। छापे में मिले हथियार देसी बनावट के हैं। आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल राघोपुर दियारा इलाके में वर्चस्व स्थापित करने और जमीन पर कब्जा करने के लिए करना चाहता था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हथियार सप्लाई करने वाले शख्स का नाम भी बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले में जुड़ावनपुर थाने में कांड दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से पुलिस ने संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया।

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 14 नक्सलियों का सफाया

बिहार में बीए की छात्रा का सनवर आलम पर आरोप 11 महीने में 30 बार रेप

Nationalist Bharat Bureau

जोहानिसबर्ग में बार में गोलीबारी, 9 की मौत

Nationalist Bharat Bureau

घर से बाहर निकलते ही जदयू नेत्री पर चाकू से जानलेवा हमला

Nationalist Bharat Bureau

सस्ते लोन का झांसा देकर 1.12 करोड़ की ठगी, दंपति गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गोली नहीं बनी मौत की वजह – पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज

बहराइच में CMO प्रतिनिधि बनकर धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर के बिष्णुपुर में पेट्रोल पंप पर बम फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस

पटना में फिर एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर घायल

सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को एक सप्ताह की गृह नगर यात्रा मंजूर की

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment