Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के कैमूर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime: मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार, पुलिस ने की छापेमारी शुरू

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरना गांव में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक और आरोपी एक ही गांव के निवासी थे और पुलिया के पास बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गर्दन और छाती पर गहरे घाव लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे की वजह जानने में जुट गई है।

रामगढ़ थाना पुलिस और एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी जल्द ही कानून के शिकंजे में होगा। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

बेटी का था ड्राइवर से प्रेम प्रसंग, पूर्व सरपंच पिता ने दोनों को मौत के घाट उतारा

सरकार बनने पर दो हजार मासिक मिलेगा वृद्धा पेंशन, प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे, प्रशान्त किशोर का ऐलान

जवनिया पहुंचे दीपंकर भट्टाचार्य, गंगा से कटाव व राहत-बचाव का लिया जायजा

Nationalist Bharat Bureau

तमिलनाडु में बिहारियों की हत्या पर राजनीति तेज

Presidential Election 2022:द्रौपदी मुर्मू BJP की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार

Nationalist Bharat Bureau

CM बनते ही एकनाथ शिंदे ने दिया भाजपा को लेकर बड़ा बयान!

साकिब हसन ने नीट परीक्षा में कामयाबी हासिल करके लखीसराय का नाम रौशन किया

BCB का बड़ा फैसला: खिलाड़ियों की मांग पर नजमुल इस्लाम पद से हटाए गए

Nationalist Bharat Bureau

एथलीट पीटी उषा और संगीत मास्टरो इलैयाराजा राज्यसभा के लिए नॉमिनेटेड

मध्यप्रदेश: ठंड में ठिठुर रहा मध्यप्रदेश, जानें कब मिलेंगी राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

cradmin

Leave a Comment