Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पटना आने से पहले उत्तराखंड पहुंचे तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर सियासी हलचल के केंद्र में हैं। करीब एक महीने के यूरोप दौरे से लौटने के बाद तेजस्वी यादव अभी पटना नहीं पहुंचे हैं। रविवार को दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इसके बाद तेजस्वी ने उत्तराखंड का रुख किया, जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी इस यात्रा को भले ही निजी बताया जा रहा हो, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे अहम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव उत्तराखंड अपने करीबी मित्र शारिक उल बारी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। शारिक उल बारी मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के निवासी हैं। इस दौरान राजद के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें राघोपुर से विधायक ओसामा शहाब का नाम प्रमुख है। निजी कार्यक्रम के दौरान भी राजद नेताओं की मौजूदगी ने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव इस दौरान पार्टी नेताओं से अनौपचारिक बातचीत भी कर रहे हैं।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव 10 जनवरी को पटना लौटेंगे। पटना पहुंचने के बाद वे संगठन और आगामी रणनीति को लेकर कई अहम फैसले ले सकते हैं। चुनाव में मिली हार के बाद तेजस्वी एक बार फिर बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। खरमास के बाद वे बिहार यात्रा पर निकल सकते हैं, जहां जनता से सीधे संवाद करेंगे। इसके साथ ही राजद संगठन में बड़े बदलाव की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे पार्टी को नई दिशा देने की कोशिश होगी।

 

 

IRCTC को चुनौती देंगे गौतम अदानी(GAUAM ADANI),टिकट बुकिंग सेवा कंपनी खरीदी

Nationalist Bharat Bureau

स्मार्ट मीटर के द्वारा सरकार भोली भाली जनता को लूट रही है :मो० अबू तमीम

Nationalist Bharat Bureau

जी-20 सम्मेलन के जरिये ‘ब्रांड यूपी’ का दुनिया से परिचय होगा : योगी

Nationalist Bharat Bureau

इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पीठ थपथपाकर दी बधाई

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ का एकदिवसीय राज्य सम्मेलन संपन्न

एक करोना जिसने दर्जनों मिथक धराशायी कर दिए

मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, भीड़ ने सड़क किया जाम,पुलिस ने एक को दबोचा

Leave a Comment