Nationalist Bharat
राजनीति

बिहार बंद पर मंगल पांडे के बयान को लेकर द प्लूरलस पार्टी का तीखा पलटवार

पटना: द प्लूरलस पार्टी के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव प्रांजल सिंह ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के बिहार बंद से संबंधित इस बयान पर कि ” बिहार में कहीं चक्का जाम तो दिखा नहीं, इस जाम के फ्लॉप होने से एक बात साफ हो गई कि विपक्ष का दिमाग और सत्ता प्राप्ति का अभियान पूरी तरह से जाम हो गया” तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अपने सोशल मीडिया पेज पर मंगल पांडे के पोस्ट को टैग करते हुए द प्लुरलस पार्टी के प्रवक्ता प्रांजल सिंह ने पांडे के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये निकम्मे अमंगल पांडे हैं। सत्ता का घमंड है, कुछ महीनों में टूटेगा।”

 

प्रांजल सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के बयान को गैर-जिम्मेदाराना और जनता के प्रति असंवेदनशील करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार बंद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का रवैया जनता के दुख-दर्द को नजरअंदाज करने वाला है। “यह बयान दर्शाता है कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। सत्ता का यह अहंकार जल्द ही जनता के जवाब से टूटेगा,” सिंह ने जोड़ा।

 

द प्लूरलस पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगते हुए जनता के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की है। पार्टी ने यह भी संकेत दिया है कि आगामी महीनों में वे जनता के मुद्दों को और जोर-शोर से उठाएंगे।

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

मोo फैयाज आलम को बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव चुने जाने पर हार्दिक बधाई : एहतेशाम रहमानी

बिहार:एनडीए पर भारी इंडिया गठबंधन,बीजेपी पर भारी नीतीश-लालू

Maharashtra Assembly Election Results 2024:क्या शिंदे चलेंगे ‘नीतीश-नीति’ वाला दांव!

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी कर्मियों के पदोन्नति पर वर्षों से लगी रोक के कारण हजारों कर्मी बगैर पदोन्नति हो रहे सेवानिवृत्त

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, अररिया की छह सीटों पर 95 उम्मीदवार मैदान में

लालू प्रसाद को जान-बूझकर तंग किया जा रहा : नीतीश

2025 के आगाज के साथ बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव की आहट,खरमास ख़त्म होने का इंतजार

पश्चिमी क्षेत्र में संवेदनशील संस्थानों तथा उद्योगों की सुरक्षा पुख्ता करना जरूरी: शाह

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘बेचारे’ वाले बयान पर प्रशांत किशोर का तीखा पलटवार, बाढ़ के मुद्दे पर भी घेरा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment