Nationalist Bharat
राजनीति

रोहिणी आचार्य ने राजीव प्रताप रूडी को बनाया निशाना, कंगना रनौत,बांसुरी स्वराज के बहाने मोदी शाह को भी लपेटा

पटना:सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरण लोक सभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी के बयान पर जवाब दिया है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखे गए अपने लंबे चौड़े लेख में कई एक मुद्दे पर राजीव प्रताप रूडी को आईना दिखाने की कोशिश की है। रोहिणी आचार्य ने लिखा कि मेरे आदरणीय रूडी जी कहते हैं कि “बेटियों को घर में रहना चाहिए , माता – पिता को अपनी बेटियों को संजो कर , हिफाजत से घर में रखना चाहिए”, ऐसा लगता है कि रूडी जी दकियानूसी ख्यालात – विचारों के हैं , बहन – बेटियों को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते , किस ज़माने में जी रहे हैं आप रूडी जी !! ..

 

बेटी माँ दुर्गा – महाकाली का रूप धर असुरों – दानवों का संहार करती है , बेटी माता सीता के रूप में भगवान की सहचरी बन चौदह वर्षों का कठिन वनवास काटती है , बेटियां चाँद पर जाती हैं , फाइटर प्लेन उड़ाती हैं , देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात रहती हैं , बेटियां हजारों – सैंकड़ों जिंदगियों की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले कर हवाई – जहाज उड़ाती हैं , यात्री बसें चलाती हैं , रेल – गाड़ी चलाती हैं , बेटियां खेतों – खदानों – कारखानों में काम कर देश को समृद्ध बनाती हैं , बेटियां दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवेरेस्ट पर एक नहीं कई – कई दफा बिना उफ्फ किए चढ़ जाती हैं, बेटियां भारोत्तोलन में भार उठा कर , कुश्ती में अपनी प्रतिद्वंद्वी को पटखनी दे कर देश का नाम रौशन करती हैं , अपनी मुक्केबाजी से मुंहतोड़ जवाब देते हुए विदेशों में भी देश का तिरंगा फहराती हैं ..

 

हमारे देश में तो आज से सैंकड़ों साल पहले झाँसी की रानी महारानी लक्ष्मी बाई जी जैसी बेटी हुईं जिन्होंने अंग्रेजों को पानी पिला दिया , सावित्री बाई फुले जैसी बेटी हुईं जिन्होंने सामाजिक क्रांति ला दी , हमारे देश में तो अरुणा आसफ अली जी जैसी बेटी हुईं जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेते हुए आजादी की लड़ाई लड़ी , इंदिरा गाँधी जी जैसी बेटी हुईं जिन्हें पूरी दुनिया ने आयरन लेडी कहा .. शायद रूडी जी आप संकुचित मानसिकता से बुरी तरह से ग्रसित हैं तभी तो आपको बेटी की मजबूती – नारी शक्ति का भान नहीं है !!

 

रूडी जी .. मैं कभी न डिगने वाले लालू जी की मजबूत – जुझारू व् जाँबाज बेटी हूँ, अपने साथ – साथ सारण की अपने परिवार सरीखी जनता का ख्याल अच्छे से और बखूबी रख लूँगी .. रूडी जी मेरी चिंता ना करें, आप अपनी सोचें क्यूंकि फाइव स्टार कल्चर में रहने की आदत है आपको , इस कड़ी गर्मी – धूप और धूल में कैसे निकल पाएंगे आप ? वैसे रूडी जी .. आपको को ये नसीहत पहले मोदी जी – अमित शाह जी को देनी चाहिए क्यूंकि कंगना रनौत – बांसुरी स्वराज – स्मृति ईरानी भी तो किसी की बेटी ही हैं ..!!

एसआईआर प्रक्रिया सही, पर तय समयसीमा बढ़ना जरूरी—मायावती

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए एकजुट, महागठबंधन कंफ्यूज : चिराग

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

भाकपा का दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

कांग्रेस महिला सेल ने संभाली जाले विधानसभा की चुनावी कमान

Nationalist Bharat Bureau

केंद्र सरकार अग्नि पथ योजना रद्द कर सेना में नियमित भर्ती शुरू करे : बलकरण

भाजपा अब नरेंद्र मोदी के नाम पर विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार बताया,सियासत के साथ कांग्रेस के भीतर भी खलबली मची

Nationalist Bharat Bureau

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

सुगौली सीट पर VIP को झटका, उम्मीदवार का नामांकन रद्द; चिराग पासवान को फायदा

Leave a Comment