Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी यादव ने परिवारवाद के आरोप की निकाली हवा, पीएम मोदी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया

पटना: ऐसे समय में जब भारतीय जनता पार्टी समेत एनडीए की तमाम पार्टियों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाती हैं ऐसे में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने बयान से इस आरोप की हवा निकालने की पूरी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में बुधवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 मार्च के जमुई दौरे से पहले ही उन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि दरअसल प्रधानमंत्री मोदी जी जिस परिवारवाद की बात करते हैं उसी परिवारवाद को बढ़ावा देने के लिए जमुई की धरती से 4 मार्च को चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

 

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वो जमुई से लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगे। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जमुई सीट से चीराग पासवान के द्वारा अपने बहनोई को टिकट देने पर परिवारवाद का आरोप लगाया है।उन्होंने साफ-साफ कहा है कि पीएम लगातार परिवारवाद की बात कहते रहे हैं लेकिन कल वह बिहार में पहली सभा करेंगे और वह भी वैसे उम्मीदवार के समर्थन में जो की पूरी तरह से परिवारवादी से जुड़े लोग हैं।

 

तेजस्वी ने कहा कि परिवार के लोगों को ही टिकट दिया गया है, इससे स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री के कथनी और करनी में अंतर है।बिहार ने 39 सांसद दिया लेकिन सांसदों ने बिहार के लिए क्या काम किया यह बात बिहार की जनता जानना चाहती है। जब उनसे सवाल किया गया कि बीजेपी के कई सांसद कांग्रेस में जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के अंदर भी अंतर विरोध है, यही कारण है कि सांसद इधर से उधर जा रहे हैं।

हमें प्रतिशोध की कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए तैयार रहना होगा:खड़गे

Nationalist Bharat Bureau

वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देश ने किया नमन

Nationalist Bharat Bureau

सम्राट चौधरी को शर्म से डूब मरना चाहिए:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

जदयू ने बुलाई अल्पसंख्यक नेताओं की बड़ी बैठक, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

Nationalist Bharat Bureau

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

पटना फोरलेन पर कोहरे का कहर, कई वाहन आपस में भिड़े

नीतीश कुमार हैं सबसे असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर मुख्यमंत्री:तेजस्वी

पुणे निकाय चुनाव: एनसीपी एकजुट, अजित पवार के साथ मंच पर दिखीं सुप्रिया सुले

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले आए सामने

Nationalist Bharat Bureau

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment