Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जनता ने दिया फैसला, अब नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर एवं पार्षदों की बारी 

मुजफ्फरपुर : शहरवासियों ने अपना फैसला सुना दिया है, अब बारी महापौर, उपमहापौर एवं नवनिर्वाचित पार्षदों की है। जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने की।  चुनाव पूर्व किए गए वादों को पुरा करने की । उनके समक्ष सबसे बड़ी चुनौती होगी स्मार्ट सिटी के सपने को साकार करने की। शहर के विकास एवं शहरवासियों की बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने की। लेकिन सबसे पहले उनपर नगर निगम को भ्रष्टाचार, लूट-खसोट एवं अनियमितता के मुक्ति दिलाने की जवाबदेही होगी। वहीं शहरवासियों को भी नवनिर्वाचित पार्षदों से कई उम्मीदें है। वे चाहते है कि चुने गए पार्षद निगम में कार्य प्रणाली का विकास करें। जाम एवं जलजमाव की पीड़ा से मुक्ति दिलाएं। पेयजल संकट की समस्या को दूर करे। आवारा पशुओं की मार एवं मÓछरों के दंश से मुक्ति दिलाए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं यथा, हाउस फार आल, हर घर नल जल एवं पक्की नाली एवं गली मुख्यमंत्री

निश्चय का योजना का सही तरीके से कार्यान्वयन हो। योजना का लाभ बगैर किसी स्वार्थ एवं भेदभाव के जरूरतमंदों तक पहुंच पाए। जीत के बाद नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर एवं पार्षदों ने एक सूर में जनता की उम्मीद पर खड़ा उतरने एवं शहर को विकास की नई राह पर ले जाने की बात कहीं।

नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर एवं पार्षदों के समक्ष होगी निम्न चुनौतियां :-  
निगम कार्यालय में कार्य संस्कृति का विकास हो इसकी कवायद नवनिर्वाचित पार्षदों को करनी होगी। उनके समक्ष नगर निगम कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने की जिम्मेवारी होगी।
पिछले पांच सालों से निगम अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा रहा। भ्रष्टाचार के कारण निगम की खराब छवि शहरवासियों के जेहन में हैं। उनके समक्ष निगम को इन आरोपों से बाहर निकालने की चुनौती होगी।
शहर की विकास योजनाओं के प्रति ईमानदार प्रयास की चुनौती उनके  समक्ष होगी। मानक के विपरीत सड़क एवं नाला निर्माण की योजनाओं पर रोक लगाने की जिम्मेवारी उनपर होगी। ताकि इन योजनाओं का लाभ उनको मिल सके।
शहर के अनियंत्रित विकास पर अंकुश लगाने की चुनौती भी निर्वाचित पार्षदों पर होगी। मास्टर प्लान बनाकर विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने की जिम्मेवारी उनपर होगी।

फॉर्म में दिखे शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम,महंगाई,बेरोजगारी और गैस की किल्लत पर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

कोलकाता में बीएलओ का उग्र विरोध प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

‘भारत जोड़ो यात्रा’ : BJP के गढ़ में राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग, दो दिवसीय समीक्षा बैठक में तय हुई रणनीति

Maharashtra Assembly Election 2024: अजित पवार को झटका देगी बीजेपी? 150 सीट पर चुनाव लड़ने का प्लान

Nationalist Bharat Bureau

बी पी मंडल ने पिछड़े,दलित एवं गरीब स्वर्ण के लिए आवाज उठाने का काम किया

सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद जी पर टिप्पणी करके पिता और पुत्री के रिश्ते को तार-तार किया है: एजाज अहमद

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में 3 लाख शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ! नई नियमावली पर कल लग सकती है मुहर

शीशम कटान परमिट पर घूस लेते रेंजर और वन दरोगा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment