Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पैसे का लालच देकर निकाल लेते थे किडनी, डॉक्टर समेत 10 गिरफ्तार, हरियाणा के सोनीपत में बना रखा था ऑपरेशन थिएटर

दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने एक बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने हौज खास और आसपास के इलाकों में गरीबों को टारगेट कर पैसों का लालच देकर किडनी का व्यापार करने वाले गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली:दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने एक बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने हौज खास और आसपास के इलाकों में गरीबों को टारगेट कर पैसों का लालच देकर किडनी का व्यापार करने वाले गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ऐसे किया रैकेट का भंडाफोड़

दरअसल दिल्ली के साउथ दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के हौज खास थाने में एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने एक डॉक्टर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर के अलावा पकड़े गए अन्य आरोपी टेक्नीशियन और हेल्पर बताए जा रहे हैं। आरोप है कि ये गरीब वर्ग के लोगों को अधिक पैसे का लालच देकर उनकी एक किडनी ले लेते थे।

हरियाणा के सोनीपत में बना रखा था ऑपरेशन थिएटर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हरियाणा के सोनीपत में एक ऑपरेशन थिएटर बना रखा था। गरीब लोगों को अधिक पैसे का लालच देकर अपने जाल में फंसा ये लोग उन्हें सोनीपत ले जाते और ऑपरेशन कर एक किडनी निकाल लिया करते थे। इस गिरोह के अन्य सदस्य उनके संपर्क में रहा करते थे, जिन्हें किडनी की जरूरत होती थी। एक किडनी के बदले गिरोह मोटी रकम वसूल करता था।

गिरोह 14 लोगो को कर चुका है टारगेट   

दिल्ली पुलिस का दावा है कि पिछले छह महीने में ही ये गिरोह 14 लोगो को टारगेट कर चुका है। इस गिरोह के लोग क्लाइंट की तलाश करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल डेटा और दूसरी जानकारियां खंगाल रही है।

द प्लूरलस पार्टी नेता प्रांजल सिंह की बिहार राज्य दफादार और चौकीदार संघ के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद आईएएस संजीव हंस निलंबित

Nationalist Bharat Bureau

सुशासन के अटल विज़न को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी: नितिन नवीन

Nationalist Bharat Bureau

श्रीलंका में इमरजेंसी का एलान

दिल्ली में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न

Nationalist Bharat Bureau

महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर नहीं रहे – बॉलीवुड में शोक की लहर, 68 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग भी केजरीवाल सरकार की मुस्लिम दुश्मनी का शिकार

NEET PG स्थगित होना नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण:राहुल

AP EAPCET Result 2023 Out: ईएएमसीईटी का रिजल्ट जारी हुआ

मुर्मु ने रामाराव के सम्मान में जारी किया सिक्का

Leave a Comment