Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई

पवन सिंह ने कोर्ट में कहा है कि वे ज्योति सिंह को अपनी पत्नी को रूप में नहीं रखेंगे, वहीं ज्योति सिंह ने साथ रहने से मना किया है। जज ने दोनों के समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष साथ रहने को लेकर नहीं माने।

 

पटना:भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह आज आरा सिविल कोर्ट पहुंचे . यहां उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने के लिए अर्जी लगाई है. पवन सिंह का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं . पवन ने कोर्ट में साफ कर दिया है कि उन्हें अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक चाहिए .वहीं पत्नी ज्योति भी उनके साथ नहीं रहना चाहती. हालांकि  कोर्ट ने अंतिम मौका दोनों को दिया है . कोर्ट ने दोनों को बुलाकर काफी समझाने की कोशिश की.

आरा कोर्ट जाती हुई ज्योति सिंह

 

इधर ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर भी आरोप भी लगाए हैं .गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 8 मार्च 2018 को  उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह ने मुंबई के फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी . उस दौरान दोनों के बीच अनबन की बातें सामने आई थीं .फिर उन्होंने उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की चितबड़ा गांव की ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. लेकिन ज्योति के साथ भी पवन की नहीं बनी. अब तलाक तक जा पहुंची है. पवन सिंह के वकील ने भी कहा कि अब दोनों का साथ रहना नामुमकिन है।

आरा कोर्ट पहुंचे पवन सिंह

 

‘अब नहीं रहना साथ’
भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के वकील सुदमा सिंह ने बताया कि कोर्ट में दोनों पक्ष ने आगे साथ नहीं रहने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने कोर्ट में कहा है कि वे ज्योति सिंह को अपनी पत्नी को रूप में नहीं रखेंगे, वहीं ज्योति सिंह ने साथ रहने से मना किया है। जज ने दोनों के समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष साथ रहने को लेकर नहीं माने।

नीतीश सरकार पर भड़की राबड़ी देवी,बताया नकारा, निकम्मी और निर्लज्ज

Nationalist Bharat Bureau

पार्टियों के ऑफिस के आवंटन में सुसंगत नीति बने:माले

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी लोक गायिका देवी सिंगर ने बाबा बागेश्वर की पोल खोली

18 वीं नेशनल स्काउट गाइड जंबूरी आज से , राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ

पटना में सुबह सुबह फायरिंग, भाईयों के झगड़े में चली गोलियां

तुर्कमान गेट हिंसा: पत्थरबाजी के बाद पुलिस एक्शन, 10 हिरासत में

जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी, हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Nationalist Bharat Bureau

रालोसपा के संस्थापकों में शामिल रहे विनय कुशवाहा ने थामा लालटेन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन देने की मांग

‘भारत जोड़ो यात्रा’ : BJP के गढ़ में राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment