Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

धन्यवाद तिरुवनंतपुरम’, PM मोदी ने NDA जीत को बताया ऐतिहासिक मोड़

Kerala Local Body Results: तिरुवनंतपुरम में NDA की जीत पर पीएम मोदी का बयान

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा-एनडीए को मिले समर्थन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता का आभार जताया है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने इसे केरल की राजनीति का निर्णायक और ऐतिहासिक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब विकास और सुशासन के लिए भाजपा पर भरोसा जता रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है।” उन्होंने कहा कि केरल की जनता यूडीएफ और एलडीएफ दोनों से निराश हो चुकी है और अब उन्हें विश्वास है कि केवल एनडीए ही राज्य को विकास और अवसरों की नई दिशा दे सकता है।

पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भाजपा-एनडीए का लक्ष्य तिरुवनंतपुरम को एक आधुनिक, जीवंत और नागरिक-अनुकूल शहर बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत जमीनी स्तर पर वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 101 वार्डों में से 50 सीटें जीतकर एनडीए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि एलडीएफ को सिर्फ 29 वार्डों में सफलता मिली है और 45 साल का उसका शासन समाप्त हो गया।

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Nationalist Bharat Bureau

जम्मू-कश्मीर पर भाजपा की नीति ‘कश्मीरियत’ का सम्मान करने वाली नहीं : खरगे

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर

Bihar Teacher News:शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी की

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

आम से लेकर खास लोगों के बीच सरस मेला का क्रेज

Nationalist Bharat Bureau

सिधु मुसेवाला की हत्या के बाद हो सकता था पंजाब में गैंगवॉर, पुलिस ने किया खुलासा

नीतीश कुमार मुश्किल में फंस चुके हैं,निकलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

Nationalist Bharat Bureau

एसटीईटी 2019 के मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले माले विधायक संदीप सौरव

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment