Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

हांसाडीह में पुलिस लाठी चार्ज एवं मौत की ऐपवा की राज्य स्तरीय टीम ने जांच की

पटना: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन, ऐपवा की राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे व राज्य सचिव शशि यादव के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच टीम ने हांसाडीह की पुलिस लाठी चार्ज व हत्या की घटना की जांच की। जांच टीम में उमा यादव, उमा देवी व धर्मशीला देवी , भाकपा -माले के प्रखण्ड सचिव कामरेड राकेश, जिला कमिटी सदस्य विनेश चौधरी, नागेश्वर पासवान, संजय पासवान, प्रखण्ड कमिटी सदस्य कपिल पासवान आदि शामिल थे। जांच टीम ने पाया कि मसौढ़ी थाना एवं आबकारी थाना ने मिलकर 9 दिसंबर को 7.30 बजे शाम में अचानक हांसाडीह गांव पर धावा बोल दिया और जवाहर चौधरी का मार कर माथा फोड़ दिया एवं उनकी पत्नी सोनवा देवी की पुलिस पिटाई से मौत हो गई। इसके अलावा दर्जनों महिला- पुरूष की बर्बर पिटाई की गई। आज भी उनके उनके पूरे बदन पर घाव व काले दाग देखें जा सकते हैं। हद तो तब हो गई ,जब बिना महिला पुलिस के महिलाओं की पिटाई की गई यहां तक कि महिलाओं की साड़ी खुल गई।

 

ग्रामीणों ने जाँच टीम को बताया कि शिवरतन चौधरी व उनके पूरे परिवार पत्नी लीला वती देवी , पतोह कलावती देवी, मिन्ता देवी, गांव की सीता कुमारी, रिंकू देवी, मरछी देवी आदि की बर्बर पिटाई की गई। मुकेश कुमार की दुकान का सामान तहस -नहस कर दिया गया। मिन्ता देवी के कान का टाप्स व राकेश कुमार का चैन पुलिस। द्वारा झपट लिया गया।ध्रुव पासवान व राजनारायण को जेल भेज दिया गया।

ग्रामीणों से बात करती प्रतिनिधि मंडल की सदस्य शशि यादव व अन्य

जांचोपरांत टीम ने माँग किया कि मांग करती है कि बर्बर पुलिस लाठी चार्ज व हत्या के जिम्मेदार मसौढ़ी थाना प्रभारी व आबकारी थाना प्रभारी को अविलंब बर्खास्त कर 302 का मुकदमा दर्ज किया जाए।मृतक परिवार को 10 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी दिया जाए।मुकेश कुमार की दुकान के नुकसान की छतिपूर्ति की जाए।

 

अंत में कहा गया कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो ऐपवा पटना जिला इकाई 17 दिसंबर 2022 को पूरे पटना के अनुमंडल मुख्यालय पर प्रतिरोध मार्च किया जाएगा*ल।

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के 7 हजार पैक्सों का होगा कंप्यूटरीकरण

जातिगत जनगणना नहीं तो कोई जनगणना नहीं:तेजस्वी यादव

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

धन्यवाद तिरुवनंतपुरम’, PM मोदी ने NDA जीत को बताया ऐतिहासिक मोड़

Nationalist Bharat Bureau

महिलाओं को न्याय देने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार विफल,जरूरी कदम उठाए: सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया

Nationalist Bharat Bureau

योगी सरकार का बड़ा फैसला — पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए नई राहत योजना लागू

संसद भवन पर सियासत:मोदी की बजाए राष्ट्रपति मुर्मू करें संसद भवन का उद्घाटन:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment