Nationalist Bharat
crimeUttar Pradeshब्रेकिंग न्यूज़

यूपी STF का बड़ा एक्शन: एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Encounter In UP: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सोमवार तड़के एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मारा गया अपराधी लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला था और लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। यह मुठभेड़ लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा मोड़ के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, एसटीएफ और सुल्तानपुर पुलिस की टीम सुल्तानपुर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग कर रही थी, तभी संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मारे गए बदमाश की पहचान तालिब उर्फ आजम खान (26) के रूप में हुई है, जो लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया गांव का निवासी था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तालिब पर हत्या, लूट और संगीन आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।

 

पैसे का लालच देकर निकाल लेते थे किडनी, डॉक्टर समेत 10 गिरफ्तार, हरियाणा के सोनीपत में बना रखा था ऑपरेशन थिएटर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

आदर्श नगर अग्निकांड में पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

Nationalist Bharat Bureau

महिला विकास निगम की अध्यक्ष हरजोत कौर को पद से हटाने के लिए महिला संगठनों का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रवार को देश के नाम वीडियो संदेश

शेख हसीना को 21 साल की सजा, बांग्लादेश की अदालत ने भ्रष्टाचार के तीन मामलों में सुनाया फैसला

Nationalist Bharat Bureau

युवा साहित्यकार निसार अहमद के उपन्यास”फिरंग का कैदी” का लोकार्पण

शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पीएम मोदी ने विपक्ष से की सार्थक बहस की अपील

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: हाथ-पैर फूलना मतलब समय पर दारू का न मिलना! सरकारी स्कूल में टीचर के ‘ज्ञान’ से हड़कंप

बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार के खिलाफ नवादा में प्रदर्शन, यूनुस और शाहरुख खान का पुतला फूंका

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment