Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कांग्रेस विधायकों की टूट की आशंका, राहुल गांधी ने सभी 6 MLA को दिल्ली बुलाया

बिहार की राजनीति में कांग्रेस के भीतर मची हलचल ने पार्टी आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। विधायकों की टूट की लगातार आ रही खबरों के बीच राहुल गांधी ने बड़ा कदम उठाते हुए बिहार कांग्रेस के सभी 6 विधायकों को दिल्ली तलब किया है। 23 जनवरी को दिल्ली में राहुल गांधी विधायकों से वन-टू-वन बातचीत करेंगे और उनकी नाराजगी व असंतोष के कारणों को जानने की कोशिश करेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक पूरी तरह से क्राइसिस मैनेजमेंट के तौर पर देखी जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से महागठबंधन के भीतर उथल-पुथल जारी है। राजद और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर के साथ ही कांग्रेस विधायकों की लगातार बैठकों से गैरहाजिरी ने नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी थी। चार विधायकों के पार्टी छोड़ने की अटकलें भी तेज हो गई थीं। इसी पृष्ठभूमि में आलाकमान ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी विधायकों को दिल्ली बुलाने का फैसला किया है। इस अहम बैठक में कांग्रेस विधायक दल के निवर्तमान नेता शकील अहमद खां और कुछ सांसदों के भी शामिल होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायकों से व्यक्तिगत बातचीत कर संगठन में उनकी भूमिका बढ़ाने और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही विधायक दल के नेता के चयन को लेकर भी मंथन संभव है। दो महीने बीत जाने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष का चयन न होने से पार्टी को विधानसभा में नुकसान उठाना पड़ा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह दिल्ली बैठक कांग्रेस में टूट की अटकलों पर विराम लगा पाती है या नहीं।

 

 

पटना में पसमांदा मिलन समारोह: भाजपा का समावेश और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

राज्य के पच्चीस हजार से ज्यादा आईटी सहायक व कार्यपालक सहायक का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश

खालिदा जिया के निधन से BNP को बड़ा झटका

Nationalist Bharat Bureau

रुन्नीसैदपुर विधानसभा:”विधायक” तो कई बने “नेता” कोई ना बन सका

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: सीबीआई जांच को बताया ‘अंतिम उपाय’, कहा— हर केस में केंद्र की एजेंसी को न बनाएं साधन

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ ‘राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025’: खेल, संस्कृति और नवाचार से सशक्त होंगे देश के युवा

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षात्मक बैठक

गोपी किशन के समर्थन में राजद MLC सैयद फैसल अली का जनसंपर्क अभियान

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Cabinet Meeting:कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण

बिहार: हाथ-पैर फूलना मतलब समय पर दारू का न मिलना! सरकारी स्कूल में टीचर के ‘ज्ञान’ से हड़कंप

Leave a Comment