Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली इंडिगो फ्लाइट, छठ पर घर लौटने का सपना हुआ सच

पूर्णिया एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली इंडिगो फ्लाइट, छठ पर घर लौटने का सपना हुआ सच

पूर्णिया एयरपोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक दिन देखा जब दिल्ली से पहली व्यावसायिक इंडिगो फ्लाइट सफलतापूर्वक उतरी। इस उड़ान के साथ ही पूर्णिया और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर उतरते ही छठ पर्व के मौके पर सीधे अपने घर आने की खुशी जताई। इस खास मौके पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और कटिहार के सांसद तारिक अनवर भी मौजूद रहे।

सांसद पप्पू यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि यह उड़ान लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी। उन्होंने यात्रियों की मुस्कान को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। सांसद तारिक अनवर ने बताया कि जल्द ही पूर्णिया एयरपोर्ट को देश के अन्य बड़े शहरों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने छठ पर्व के मौके पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1100 स्पेशल ट्रेनें चलाने का वादा किया था, लेकिन धरातल पर कोई सुविधा नहीं मिली। उन्होंने इसे “छठ मैया के मौके पर झूठा वादा” बताया और कहा कि भविष्य में यात्रियों की सुविधा के लिए सुधार होना चाहिए।

महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ केस दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

बजट से पहले पीएम मोदी करेंगे अर्थशास्त्रियों से मंथन

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व IPS ऑफिसर संजीव भट्ट को बड़ी राहत, गुजरात कोर्ट ने किया बरी

मोदी ने की कैंसर का उपचार की सुविधा की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

हाजीपुर में औद्योगिक इकाइयों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बना दिया जाएगा, 31 अगस्त को विस्तृत बयान देगी केंद्र सरकार

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब सीएम पर मीनाक्षी लेखी ने कसा तंज, कहा- स्टैंड अप कॉमेडियन होना अलग बात

1xBet सट्टेबाजी केस में फंसे सुरेश रैना और शिखर धवन, ईडी ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति

Nationalist Bharat Bureau

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक की तैयारी तेज

अफरोज आलम बने शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment