Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ का एकदिवसीय राज्य सम्मेलन संपन्न

  • रामानुज राय प्रदेश अध्यक्ष एवं मोहन शंकर तिवारी महामंत्री निर्वाचित हुए
  • रंजीत राम, संगठन मंत्री एवं मोहम्मद कमालउद्दीन, कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए
  • केंद्रीय बलोॱ के अनुरूप बिहार के पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को पुलिस ट्रेडमैन के तर्ज पर सभी सुविधाएं देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई:मोहन शंकर तिवारी

पटना :बिहार पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के 10 वें राज्य सम्मेलन का प्रारंभ दिनांक 26 अप्रैल 2023 को झंडोत्तोलन एवं शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित एवं श्रधांजलि देने के बाद दिन के 12:05बजे हुआ । जिसका उदघाटन प्रेमचंद कुमार सिन्हा , महासचिव, महासंघ (गोपगुट) द्वारा किया गया औऱ मुख्य अतिथि के रूप में निरंजन कुमार सिन्हा,राज्याध्यक्ष महासंघ (गोपगुट), अनिल कुमार , संयुक्त सचिव, महासंघ (गोपगुट)जिला शाखा- पटना ,छठूलाल ,राज्य कोषाध्यक्ष पथ एवं भवन निर्माण विभाग कर्मचारी यूनियन आदि ने राज्य सम्मेलन को सम्बोधित किया।

उद्घाटनकर्ता एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि जब अन्य पुलिसकर्मियों को 13 माह का वेतन एवं 180 दिन का पूर्ण विराम भत्ता मिलता है तो चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को क्यों नहीं ? इसके लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया एवं कहा कि सम्मेलन के बाद रणनीति तैयार कीजिए और इसके लिए जोरदार तरीके से संघर्ष कीजिए । इसके अलावे पुरानी पेंशन लागू करने तथा अप्रैल 2019 से प्रोन्नति पर लगी रोक हटाने ,मकान किराया भत्ता में वृद्धि आदि की मांग सरकार से की गई ।

अतिथियों के संबोधन के पश्चात पिछले सत्र से संबंधित कामकाज का प्रतिवेदन महासचिव – मोहन शंकर तिवारी,अध्यक्ष- रामानुज राय एवं कोषाध्यक्ष- मो० कमालुद्दीन द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया । जिसपर कई प्रतिनिधियों – प्रेक्षकों ने विचार रखा औऱ फिर महासचिव एवं कोषाध्यक्ष ने सभी वक्ता के उठाये सवालों पर प्रत्युत्तर पेश किया ,जिसके बाद प्रस्तुत प्रतिवेदन को करतल ध्वनि से पारित किया गया । सम्मेलन के अंतिम चरण में राज्य सम्मेलन में अगले सत्र के लिए राज्य पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। निर्वाचन के लिए प्रेमचंद कुमार सिन्हा,महासचिव एवं निरंजन कुमार सिन्हा,राज्याध्यक्ष महासंघ गोप गुट को सर्वसम्मति से निर्वाचन पदाधिकारी चुना गया ।

 

स्थापित परम्परा के अनुसार विदाई कमिटी के तरफ से एक पैनल निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया एवं निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सदन से मांगे जाने पर एक पैनल और प्राप्त हुआ। जिसके बाद कार्यालय मंत्री को छोड़कर सभी पदों पर गुप्त मतदान द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया अपनायी गई जो देर रात तक चली। मतगणना के बाद बहुमत के आधार पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई , जिसकी सूची निम्नवत है-
अध्यक्ष श्री रामानुज राय ।उपाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह ,धर्मेंद्र सिंह,श्रीमती पूनम कुमारी,श्री विनोद ठाकुर ।महामंत्री मोहन शंकर तिवारी ,संगठन मंत्री श्री रंजीत राम।संयुक्त मंत्री निरंजन कुमार,ओम प्रकाश पाल ,अवध बिहारी ,दीपक कुमार।कोषाध्यक्ष मो० कमालुद्दीन और कार्यालय मंत्री रेनु देवी को बनाया गया है।
अंत में गगनभेदी नारे लगाए गए और धन्यवाद ज्ञापन के बाद 10 वें राज्य सम्मेलन की कार्रवाई समाप्त की गई । इस आशय की जानकारी मोहन शंकर तिवारी,नवनिर्वाचित महासचिव , बिहार पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने दी ।

हैदराबाद की सड़क बनेगी ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, भाजपा ने रेवंत रेड्डी पर बोला हमला

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में कांग्रेस समीक्षा बैठक में बवाल, दो उम्मीदवार आमने-सामने

Nationalist Bharat Bureau

साकिब हसन ने नीट परीक्षा में कामयाबी हासिल करके लखीसराय का नाम रौशन किया

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

WHATS APP: अब एक ही नंबर से चार मोबाइल पर चला सकते हैं व्हाट्सएप,मार्क जुकरबर्ग ने दिया अपडेट

Nationalist Bharat Bureau

बिहार गौरव गान एवं लोक गायन के साथ तीन दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का शुभारंभ

विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 काहिरा (मिस्र) में पावरलिफ्टर झंडू कुमार भाग लेंगे बिखेरेंगे जलवा

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

अनुबंध पर कार्यरत एएनएम की स्थाई नियुक्ति की मांग,हड़ताल जारी

Nationalist Bharat Bureau

kolkata airport fire:कोलकाता एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट 3 C पर आग लगी

Leave a Comment