Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

परिहार विधानसभा: जाप की संभावित प्रत्याशी सरिता यादव की जीत के लिए लोगों ने अभी से कसी कमर

जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव द्वारा पूर्व जिला पार्षद श्रीमती सरिता यादव को उम्मीदवार बनाए जाने की सँभावनाओं के बीच लोगों ने किया खुशी का इजहार किया,चुनाव में जीत दिलाने का दिलाया भरोसा

सीतामढ़ी:विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सीतामढ़ी ज़िले की 25 परिहार विधानसभा सीट पर भी गहमागहमी शुरू हो गयी है।इसी कड़ी में इलाक़े के गणमान्य और बुद्धिजीवियों ने अपने अपने क्षेत्र में बैठक कर जनसरोकार और ज़मीन से जुड़े उम्मीदवार के लिए सियासी ज़मीन तैयार करनी शुरू कर दी है।इस सिलसिले में कन्हवां पंचायत जन अधिकार पार्टी (लो०) की बैठक आज कन्हवा गाँव के गिरधारी बाबा के कुट्टी के प्रांगण में पार्टी के पंचायत अध्यक्ष वसुदेव दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया । चुनावी विमर्श के लिए बुलाई गई इस बैठक में 25 परिहार विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव द्वारा पूर्व जिला पार्षद श्रीमती सरिता यादव को उम्मीदवार बनाए जाने पर सहभागियों ने अपने खुशी का इजहार किया।साथ ही साथ चुनाव में जीत का भरोसा दिलाया।लोगों ने इस अवसर पर पप्पू यादव को धन्यवाद भी ज्ञापित किया । बैठक को संबोधित करते हुए जाप(लो०) के प्रदेश महासचिव महेन्द्र सिंह यादव ने विस्तार से पप्पू यादव और खुद के द्वारा वर्षों से जनकल्याण और जन सेवा के किये गए कार्यों की लम्बी फेहरिश्त गिनाई और बड़े भाई और छोटे भाई के 30 वर्षों के जंगलराज और माफियाराज में बिहारवासियों की निरन्तर हो रही दुर्दशा पर दुख प्रकट किया और बेहतर बिहार बनाने के लिए पप्पू यादव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी सरकार बनाने की अपील की।इस अपील का वहां मजूद लोगों ने पुरज़ोर समर्थन किया ।
बताते चलें कि जन अधिकार पार्टी (लो0)की संभावित उम्मीदवार और पूर्व जिला पार्षद श्रीमती सरिता यादव जाप(लो०) के प्रदेश महासचिव महेन्द्र सिंह यादव की धर्मपत्नी हैं।श्रीमती सरिता यादव ने पार्षद रहते हुए समाजसेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी साथ ही महिंदर यादव भी पिछले कई वर्षों से लगातार क्षेत्र में समाजसेवा में सक्रिय हैं और लोगों के बीच रहकर उनके दुख दर्द के सहभागी बनकर सेवा कर रहे हैं।

अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा: मिशन 2025 की रणनीति पर मंथन, भाजपा में नई ऊर्जा भरने की तैयारी

कोरोना संक्रमित पाया गया अर्जेंटीना का पर्यटक आगरा से लापता, प्रशासन और पुलिस ढूंढ़ने में लगी

Nationalist Bharat Bureau

आजमीन हज को रवाना करने एयरपोर्ट पहुंचा नन्हा अनस हयात बना आकर्षण का केंद्र

NDA से अपमान का बदला लेंगे पशुपति पारस

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब में फिर बहाल होगी 424 लोगों की VIP सुरक्षा, कोर्ट ने लगाई ‘आप’ सरकार को फटकार

स्मार्ट मीटर के द्वारा सरकार भोली भाली जनता को लूट रही है :मो० अबू तमीम

Nationalist Bharat Bureau

पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट

पीएम की जनसभा में उमड़ी भीड़, सड़क व पुल पर लगा रहा जाम

Nationalist Bharat Bureau

हाथरस गैंगरेप के ख़िलाफ़ पटना महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा

Leave a Comment