Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता: 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख का इनाम खत्म

37 Naxalites surrender in Dantewada Chhattisgarh under Loan Varratu campaign.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां 37 नक्सलियों ने सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। सरेंडर करने वालों में मिनपा हमले में शामिल माओवादी भी है, जिस घटना में 26 जवान शहीद हुए थे और कई घायल हुए थे। इन सभी नक्सलियों पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि ‘पूना मारगेम’ यानी पुनर्वास और पुनर्जीवन की पहल ने इन नक्सलियों को हिंसा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली संगठन से अलग होकर अब शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं। यह कदम नक्सली संगठनों में कमजोर होती पकड़ और टूटते नेटवर्क को भी दर्शाता है।

सरकारी नीतियों और लोन वर्राटू अभियान का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले 20 महीनों में दंतेवाड़ा जिले में 165 इनामी नक्सलियों सहित 508 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं लोन वर्राटू अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल 1160 नक्सलियों—जिनमें 916 पुरुष और 244 महिलाएं शामिल हैं—ने हथियार डाल दिए हैं। यह प्रदेश में नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उत्तरप्रदेश में 4 हाथ, 4 पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म, लोगो ने कहा – भगवान का अवतार है

हराम के पैसों से दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है लालू राबड़ी का परिवार, संजय जायसवाल का वार

Nationalist Bharat Bureau

रोहिणी आचार्य का पत्रकार पर हमला—मायके जाने के बयान पर बोलीं “आपकी औकात नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

BMC चुनाव पर संजय राउत का आरोप: हजारों वोटरों के नाम लिस्ट से गायब

IRCTC को चुनौती देंगे गौतम अदानी(GAUAM ADANI),टिकट बुकिंग सेवा कंपनी खरीदी

Nationalist Bharat Bureau

हाज़ीपुर वार्ड नं 09 के वार्ड पार्षद के लिए नादिया एरम ने दाख़िल किया नामांकन,वार्ड की चौतरफ़ा तरक़्क़ी का दिलाया भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी ,दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

‘कलम सत्याग्रह’ अभियान के तहत “द्वितीय प्रमंडलीय संवाद” का आयोजन

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

एक बार फिर पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, क्या आपको पता है कितनी टाइट सिक्योरिटी होती है

Leave a Comment