Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

झुग्गी झोपड़ी में नहीं रहेंगे ग़रीब, बिहार सरकार देगी पक्का मकान

पटना:बिहार सरकार झुग्गी झोपड़ी मैं रहने वाले लोगों को लिए एक बड़ी सौगात लेकर आई है । अब वैसे लोग जो सड़क किनारे या झुग्गी झोपड़ियों में रहकर जिंदगी गुजार रहे हैं उनको बिहार सरकार मकान देगी । इस सिलसिले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बड़ी घोषणा की है । घोषणा के अनुसार बिहार में झुग्गी झोपड़ी और स्लम में रहने वाले 48 हजार लोगों को पक्का मकान मिलेगा। ये ऐलान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया है। तेजस्वी ने आज यानी गुरुवार को कहा है कि पहले चरण में सर्वे में पटना में 48 हजार ऐसे लोग हैं जो झुग्गी झोपड़ी में अपनी ज़िन्दगी काटने को मजबूर हैं। इन सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और इन्हे पक्का मकान देने की तैयारी है।

बताते चलें कि ग्रामीण विकास विभाग ने नवंबर में सात अरब 76 करोड़ 33 लाख की धनराशि के सभी जिलों को आवंटित कर दी थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अपूर्ण आवासों के निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए ये राशि जारी की गई थी।

इस सिलसिले में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सामान्य मद में भारत सरकार से राज्य को तीन हजार करोड़ रुपये प्राप्त होना बाकी है। राज्य सरकार ने जो बजट जारी किया है उसे वित्तीय वर्ष 2022-23 में खर्च किया जायेगा। अब ऐसे जितने भी लोग हैं जो स्लम एरिया या झुग्गी झोपडी में अपनी ज़िन्दगी बीता रहे हैं उन्हें जल्द ही पक्का मकान मिल जाएगा।

फुलवारीशरीफ में नलों से आ रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया

पीएम मोदी का मन की बात संबोधन: राम मंदिर ध्वज से वोकल फॉर लोकल तक बड़े संदेश

Nationalist Bharat Bureau

मनोज बाजपेयी-नेहा की खूबसूरत बेटी Ava को देख फैन्स को लगा झटका, बोले- इसे कहते हैं स्टार किड !

Nationalist Bharat Bureau

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार ने हासिल किया है बड़ा मुक़ाम:राजीव रंजन प्रसाद

लालू यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, सिंगापुर में ही मनाएंगे क्रिसमस और नया साल

Nationalist Bharat Bureau

Rajeev Ranjan Resign From BJP : बिहार में भाजपा को झटका, राजीव रंजन ने पार्टी-पद से दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी के पहले पीएम थे नरसिम्हा राव:मणिशंकर अय्यर,भड़की बीजेपी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के 41 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

वेतनभोगियों और पेंशनधारियों की हक़मारी पर छलका जदयू नेत्री का दर्द,उठाये कई सवाल

Nationalist Bharat Bureau

भारत माला घोटाला: छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment