Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

छात्र नेता शाश्वत शेखर की पटना विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाक़ात,छात्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग

पटना:छात्र नेता,बिहार प्रदेश एनएसयूआई के सचिव और हाल ही में संपन्न पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे शाश्वत शेखर ने आज पटना विश्वविद्यालय के छात्रों को हो रही कई परेशानियों को हल कराने के लिए पटना विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चौधरी से मुलाकात की। शाश्वत शेखर ने कुलपति गिरीश चौधरी से मुलाकात के दौरान पटना विश्वविद्यालय के आसपास अशोक राजपथ पर जारी निर्माण कार्य के फलस्वरुप यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों को हो रही परेशानियों से उन्हें अवगत कराया और इसका हल निकालने की अपील की।
शाश्वत शेखर ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय के आस पास अवस्थित विभिन्न कॉलेजों के इर्द गिर्द निर्माणाधीन पुल एवं पीएमसीएच के भवन के कारण विश्विद्यालय के सभी परिसर धूल के भयंकर चपेट में है एवं प्रशासनिक आदेशानुसार गंगा पथ से सटे पीएमसीएच के पास अप्रोच रूट है जिससे पीएमसीएच सहित पटना विश्वविद्यालय में प्रवेश किया जाता था लेकिन हाल ही में उसे केवल पीएमसीएच जाने वालों को अनुमती दी जा रही है।उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अशोक राजपथ में ट्रैफ़िक के कारण छात्र गंगा पथ वे होते हुए विश्विद्यालय आते रहे हैं जिसको पटना प्रशासन द्वारा रोक दिया गया है।इसके अलावे शाश्वत शेखर ने सायंस कॉलेज के विभिन्न छात्रावासों में पेय जल के सुविधा हेतु ज्ञापन सौंपा एवं उसका समाधान निकालने हेतु आग्रह किया।

बांग्लादेश में हिंसा को शह देने का आरोप, संपादक परिषद ने अंतरिम सरकार पर उठाए सवाल

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

बैकफ़ुट पर आया छात्र राजद पूर्वी चंपारण,नई कार्यकारिणी सूची जारी, मुस्लिम नेताओं को शामिल किया

हिमंत बिस्वा सरमा ने आज़ाद हिंद फौज और उसके वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

जहांगीरपुरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत,स्वागत समारोह का आयोजन

कांग्रेस में बढ़ा असंतोष, ओवैसी के उभार को लेकर राशिद अल्वी की दो टूक

फेक न्यूज़ फैलाने पर जी न्यूज का एंकर रोहित रंजन गिरफ़्तार

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद भाजपा का प्लान

Nationalist Bharat Bureau

मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों की भूख हड़ताल जारी, नियमितीकरण और वेतन भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment