Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद भाजपा का प्लान

Indian Presidential Election Result 2022: आज राष्ट्रपति चुनाव (President Election) के नतीजे घोषित होते ही भारत को नया राष्ट्रपति (President) मिल जाएगा. मतगणना (Conting) की तैयारी पूरी कर ली गई है. मतगणना आज सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है . एक तरफ एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) की जीत को लेकर आश्वस्त बीजेपी (BJP) ने जीत की तैयारियां भी शुरू कर दी है. बीजेपी को यकीन है कि पार्टी प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha ) को हरा देंगी.झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 44 पार्टियों ने समर्थन किया था तो वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 34 पार्टियों से समर्थन मिला था. हालांकि इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की भी बात सामने आई थी लेकिन आज जब नतीजे सामने आएंगे तो देश का राष्ट्रपति कौन होगा इस बात पर भी मुहर लग जाएगी।देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? इस सवाल का जवाब आज मिल जाएगा. दरअसल संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को पड़े वोटों की सुबह 11 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी. इस चुनाव में सत्तारूढ़ NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा मैदान में हैं. वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आज शाम करीब चार बजे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे.चर्चा है कि मुर्मू के पक्ष में काफी वोट पड़े हैं. अगर काउंटिंग में यह दावा सही निकला तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे.

 

 

क्या है बीजेपी का प्लान

◆संसद भवन में सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होचुकी है. शाम 4 बजे तक नतीजे आने की संभावना है.
◆सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सकते हैं. नतीजे आने के बाद पीएम मोदी उन्हें शुभकामनाएं देने जाएंगे.
◆एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बीजेपी ने पार्टी मुख्यालय से राजपथ तक रोड शो करने की तैयारी की है. इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी दिखाई देंगे.
◆इतना ही नहीं नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी की कई राज्य इकाइयों ने मुर्मू की जीत पर जुलूस निकालने की तैयारी की है.
◆द्रौपदी मुर्मू के गृहक्षेत्र ओडिशा के रायरंगनगर में भी जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है. यहां के लोगों ने 20 हजार मिठाइयों को बनवाया है. इसके अलावा आदिवासी डांस और विजय जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है.
◆झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को गैर एनडीए पार्टियों ने भी समर्थन दिया जिनमें नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी और जगन मोहन रेड्डी की वाईएसार पार्टी शामिल हैं.

लालू के हनुमान की डायरी से सीबीआई को कई राज़ खुलने की उम्मीद

बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने देश छोड़ा

चारा घोटाला:एक और केस में लालू यादव दोषी क़रार,21 को होगा सज़ा का एलान

Nationalist Bharat Bureau

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

चार दशक से पक्के पुल की आस, जर्जर चचरी पुल पर जिंदगी की जंग

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में 3 लाख शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ! नई नियमावली पर कल लग सकती है मुहर

विपक्षी एकता की बैठक से पहले मांझी का अलग होना बड़ा अपशकुन:मोदी

अकाली दल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए प्रोचा बंधु

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार ने हासिल किया है बड़ा मुक़ाम:राजीव रंजन प्रसाद

कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment