Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश,राजेंद्र आर्लेकर को विदाई

पटना: दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। बिहार के नए राज्यपाल सोमवार को पटना पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली में रहने के कारण उनसे पहले मुलाकात नहीं हो पाई थी।

बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 2 जनवरी 2025 को शपथ लेंगे। चुनावी साल में बिहार को नया राज्यपाल मिलने से सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल थे और उन्होंने 17 फरवरी 2023 को पद की शपथ ली थी। 22 महीने तक इस पद पर रहने के बाद अब वह केरल के राज्यपाल बनेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के स्टेट हैंगर पर आयोजित विदाई समारोह में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर को पुष्प गुच्छ भेंट कर सप्रेम विदाई दी और उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान और मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा भी मौजूद थे।

पिछले साल की कमियों से सबक लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का सच्चा रास्ता:डॉ. आयशा फातिमा

तीन महीने का बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार

Nationalist Bharat Bureau

अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों के लिए बड़ी राहत: अब ‘स्टेटस’ बदलवाने या प्रवास अवधि बढ़वाने पर नहीं लगेगा शुल्क

Nationalist Bharat Bureau

P Chidambram-Aircel-Maxis Case:एयरसेल-मैक्सिस मामले में पी चिदंबरम को बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

अब कुछ ही टाइम में आएगा 5G,आने के बाद आपके जीवन में यह बदलाव आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

जय महाभारत पार्टी ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा

एमआईएम विधायकों के राजद में विलय को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी

Maharashtra Election: बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आऱोप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के मैनेजिंग डाइरेक्टर से मिले किशनगंज विधायक

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का निधन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment