Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

घर लौटने वाले मजदूरों की ‘रेल यात्रा’ का खर्च उठाएगी कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि जब हम विदेशों में फंसे भारतीयों को अपना कर्तव्य समझकर हवाई जहाजों से निशुल्क वापस लेकर आ सकते हैं, जब हम गुजरात के केवल एक कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपये ट्रांसपोर्ट व भोजन इत्यादि पर खर्च कर सकते हैं, जब रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री के कोरोना फंड में 151 करोड़ रु. दे सकता है, तो फिर तरक्की के इन ध्वजवाहकों को आपदा की इस घड़ी में निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते?

 

दिल्ली: एक तरफ कोरोना महामारी के दरम्यान लगे लॉक डाउन और उसमें फंसे प्रवासी मज़दूरों का बुरा हाल है,वो जान की बाज़ी लगाकर अपने घरों को पहुंचना चाहते तो दूसरी तरफ सरकार का रवैया कोई सन्तोषप्रद नही दिखाई देता है।ऊपर स्व प्रवासी मज़दूरों के कटे पर नमक छिड़कते हुए सरकारों ने ये भी मुनासिब नहीं समझा की दुख की इस घड़ी में मज़दूरों को मुफ्त में उनके घर पहुंचाया जाए।ऊपर से सरकार इन मज़दूरों से किराया भी वसूल रही है जो इन मज़दूरों पर दोहरी मार है।इस बीच एक उम्मीद भारी खबर कांग्रेस खेमे से आई है।ख़बर ये है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने फैसला किया है कि प्रत्येक राज्य की कांग्रेस कमेटी प्रत्येक जरूरतमंद श्रमिक और प्रवासी मजदूर की रेल यात्रा के लिए लागत वहन करेगी और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि श्रमिक व कामगार देश की रीढ़ की हड्डी हैं। उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट्र निर्माण की नींव है। सिर्फ चार घंटे के नोटिस पर लॉकडाऊन करने के कारण लाखों श्रमिक व कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गए।

 

सोनिया गांधी ने कहा कि 1947 के बंटवारे के बाद देश ने पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा कि हजारों श्रमिक व कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूर हो गए। न राशन, न पैसा, न दवाई, न साधन, पर केवल अपने परिवार के पास वापस गांव पहुंचने की लगन। उनकी व्यथा सोचकर ही हर मन कांपा और फिर उनके दृढ़ निश्चय और संकल्प को हर भारतीय ने सराहा भी।

 

उन्होंने कहा कि 1947 के बंटवारे के बाद देश ने पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा कि हजारों श्रमिक व कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूर हो गए। न राशन, न पैसा, न दवाई, न साधन, पर केवल अपने परिवार के पास वापस गांव पहुंचने की लगन। उनकी व्यथा सोचकर ही हर मन कांपा और फिर उनके दृढ़ निश्चय और संकल्प को हर भारतीय ने सराहा भी। उन्होंने कहा कि देश और सरकार का कर्तव्य क्या है? आज भी लाखों श्रमिक व कामगार पूरे देश के अलग अलग कोनों से घर वापस जाना चाहते हैं, पर न साधन है, और न पैसा। दुख की बात यह है कि भारत सरकार व रेल मंत्रालय इन मेहनतकशों से मुश्किल की इस घड़ी में रेल यात्रा का किराया वसूल रहा हैं।उन्होंने कहा, ‘श्रमिक व कामगार राष्ट्रनिर्माण के दूत हैं। जब हम विदेशों में फंसे भारतीयों को अपना कर्तव्य समझकर हवाई जहाजों से निशुल्क वापस लेकर आ सकते हैं, जब हम गुजरात के केवल एक कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपये ट्रांसपोर्ट व भोजन इत्यादि पर खर्च कर सकते हैं, जब रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री के कोरोना फंड में 151 करोड़ रु. दे सकता है, तो फिर तरक्की के इन ध्वजवाहकों को आपदा की इस घड़ी में निशुल्क रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते? ‘सोनिया गांधी ने आगे कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मेहनतकश श्रमिकों व कामगारों की इस निशुल्क रेलयात्रा की मांग को बार बार उठाया है। दुर्भाग्य से न सरकार ने एक सुनी और न ही रेल मंत्रालय ने। इसलिए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी व इस बारे जरूरी कदम उठाएगी। मेहनतकशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के मानव सेवा के इस संकल्प में कांग्रेस का यह योगदान होगा।

Sarkaari Naukri:पंजाब में 26,454 सरकारी नौकरी के लिए मांगे गए आवेदन,पंजाब पुलिस में हैं सबसे ज्यादा वैकेंसी

पटना स्नातक क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप कुमार ने भरा नामांकन

DELHI-NCR सहित उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के झटके, देर रात घरों से बाहर निकले लोग

राहुल गाँधी ने कहा,सरकार जारी करे आपातकाल राशनकार्ड

कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि, हजारों ने दी अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब मिशन में नायब सैनी पर दांव, भाजपा ने तेज की रणनीति

महागठबंधन में ‘महाभारत’! सहयोगी दल आपस में ही भिड़े, 13 सीटों पर उम्मीदवार आमने-सामने

लोगों ने मोदी और नीतीश कुमार के कार्यों में विश्वास जताया है:नित्यानंद राय

Nationalist Bharat Bureau

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

LALU YADAV:लालू यादव की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्‍टाचार मामले की जांच फिर शुरू की

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment